एक्सप्लोरर

America Russia Conflict: अमेरिकी ड्रोन पर ईंधन फेंकने वाले रूसी पायलटों को रूस ने दिया राजकीय सम्मान

Russian Jet Collides With US Drone: अमेरिका ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि रूस के विमान ने ‘असुरक्षित और गैर-पेशेवर’ ढंग से उड़ान भरी, जिस कारण ये हादसा हुआ. मास्को ने इस बात को खारिज किया है.

Russian Fighter Jet Collision With US Drone: काला सागर के ऊपर रूसी जेट और अमेरिकी ड्रोन के टकराव के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है. वहीं इस घटना में शामिल रूसी पायलटों को रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार (17 मार्च) को राजकीय सम्मान से नवाजा है. दरअसल अमेरिका का आरोप है कि रूस के लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी ड्रोन पर ईंधन ऑयल फेंका था.

इस वजह से अमेरिकी ड्रोन काला सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. घटना के बाद अमेरिका ने रूस पर जमकर निशाना साधा. अमेरिका ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि रूस के विमान ने ‘असुरक्षित और गैर-पेशेवर’ ढंग उड़ान भरी, जिस वजह से ये हादसा हुआ. लेकिन मास्को का कहना है कि नियंत्रण खोने के बाद ड्रोन गिरा था.

पायलटों को मिला राज्य पुरस्कार

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने एसयू-27 पायलटों को राज्य पुरस्कार दिया है. इन पायलटों ने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को (रूस के) अस्थायी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने से रोका था. मास्को ने कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार यूक्रेन में अपने सैन्य हस्तक्षेप के हिस्से के रूप में काला सागर पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध स्थापित किया है.

शुक्रवार को, मास्को ने दोहराया कि पायलटों ने ऑन-बोर्ड हथियारों का उपयोग नहीं किया, यूएवी के साथ कोई संपर्क नहीं किया और सुरक्षित रूप से अपने घरेलू हवाई क्षेत्र में लौट आए. 

अमेरिका का रूस पर आरोप 

अमेरिकी सेना का दावा है कि यह घटना रूसी पायलटों की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण हुई है. अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी पायलटों की ओर से उठाए गए इन आक्रामक कदमों से गलतफहमी पैदा हो सकती है और गैरइरादतन तनाव भड़क सकता है.

ये भी पढ़ें: IS Terrorist Attack: 'छह महीने के अंदर अफगानिस्तान से यूरोप, एशिया में हमला कर सकता है आईएस', बोले यूएस जनरल माइकल कुरिल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget