एक्सप्लोरर

Alexei Navalny: रूस में एक और पत्रकार गिरफ्तार, एलेक्सी नवलनी की मौत पर वीडियो बनाने का आरोप, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

Alexei Navalny: रूसी पत्रकार सर्गेई कार्लिन ने समाचार एजेंसी एपी के लिए काम किया है. वह कॉन्स्टेंटिन गैबोव के बाद गिरफ्तार किए गए दूसरे पत्रकार हैं.

Alexei Navalny: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद अब उनके लिए काम करने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, रूस के एक और पत्रकार को उग्रवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्रकार पर दिवंगत एलेक्सी नवलनी की टीम के लिए वीडियो बनाने का आरोप है.

सर्गेई कार्लिन ने समाचार एजेंसी एपी के लिए काम किया है. वह कॉन्स्टेंटिन गैबोव के बाद इस तरह के आरोप में गिरफ्तार किए गए दूसरे पत्रकार हैं. सर्गेई कार्लिन रायटर्स के लिए भी काम कर चुके हैं. उन्हें शनिवार को हिरासत में लिया गया था.

एसोसिएटेड प्रेस ने हिरासत पर जताई चिंता

एसोसिएटेड प्रेस ने रूसी पत्रकार सर्गेई कार्लिन को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई. एपी ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि वह पत्रकार सर्गेई को हिरासत में लिए जाने से बहुत चिंतित है. हमने इस मामले में जानकारी मांगी है. कोर्ट ने प्रेस रिलीज के जरिए टेलीग्राम पर बताया कि सर्गेई कार्लिन और कॉन्स्टेंटिन गैबोव पर YouTube चैनल NavalnyLIVE पर पब्लिश हुए वीडियो को बनाने में मदद करने का आरोप है. इस वीडियो का इस्तेमाल एलेक्सी नवलनी की ओर से किया जाता था. 

27 जून तक हिरासत में रहेंगे रूसी पत्रकार

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉन्स्टेंटिन गैबोव रूसी टेलीविजन चैनल मोस्कवा 24 और एमआईआर के लिए काम करते हैं. इसके अलावा बेलारूसी समाचार एजेंसी बेलसैट के लिए भी वह काम करते थे. कोर्ट ने  बताया कि वह 27 जून तक प्री-ट्रायल हिरासत में रहेंगे.

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी नवलनी की मौत

उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक में से एक एलेक्सी नवलनी की आर्कटिक जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. नवलनी के अधिकतर सहयोगी निर्वासन में हैं या जेल की सजा काट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Pakistan: शहबाज शरीफ ने इशाक डार को क्यों बनाया पाकिस्तान का डिप्टी पीएम? सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget