एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: ‘चीन की यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा करेंगे’, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बोले व्लादिमीर पुतिन

Vladimir Putin On Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को दुनिया के दूसरे देश शांत कराना चाहते हैं. अब इसको लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बयान सामने आया है.

Vladimir Putin On Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच बातचीत को लेकर पहली बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अहम बयान सामने आया है. पुतिन ने राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में शी जिनपिंग के साथ वार्ता की शुरुआत करते हुए यूक्रेन में ‘गंभीर संकट’ के समाधान के लिए चीन की योजना का स्वागत किया. दरअसल, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है और ये बयान सामने आया है.

रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि वे चीन की यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा करेंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए मॉस्को में हैं. चीन के नेता शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुतिन को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूसी लोगों का समर्थन प्राप्त है.

रूस और चीन के रिश्तों पर दिया जोर

इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि रूस और चीन के बीच घनिष्ठ संबंध होने चाहिए. जिनपिंग ने कहा कि पुतिन के नेतृत्व में रूस ने देश की समृद्धि में उल्लेखनीय प्रगति की है और उन्हें विश्वास है कि अगले साल होने वाले चुनाव में पुतिन को जनता का समर्थन मिलेगा.

जिनपिंग के स्वागत में लगे पोस्टर्स

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में मॉस्को पोस्टरों से पटा हुआ देखा गया. चीनी भाषा में पुतिन और जिनपिंग की दोस्ती के पोस्टर लगाए गए. इसके अलावा जिनपिंग के बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए. जिनपिंग के इस दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वह रूस से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने का आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं और ऐसा कर वह खुद को शांतिदूत के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में हैं.

वहीं, उनके दौरे पर अमेरिका का बयान भी आया है. व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि चीन का खुद को शांतिदूत कहना उन्हें मंजूर नहीं होगा. किर्बी ने कहा, 'यदि ये होता है तो इसका मतलब पुतिन को फिर से तैयार करने, फिर से प्रशिक्षित करने और अपने हिसाब से नए सिरे से योजना बनाने के लिए अधिक समय देना होगा.'

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात को नजरअंदाज नहीं कर सकता भारत, जानें चीन के मंसूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget