एक्सप्लोरर

यूक्रेन का रूस पर काउंटर अटैक, वायु सेना ने 16 लड़ाकू ड्रोनों को किया तबाह

Russia-Ukraine War: यूक्रिनफॉर्म के मुताबिक शनिवार की रात को यूक्रेन के कई क्षेत्रों में अचानक हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इसकी वजह सीमा पार से रूस द्वारा लॉन्च किए गए हमलावर ड्रोन थे.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की सेना एक लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ युद्ध लड़ रही हैं. जारी युद्ध में दोनों देशों की तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच खबर आ रही है कि यूक्रेनी वायु रक्षा बलों ने शनिवार-रविवार की रात को अपने वायु सीमा में 16 रूसी लड़ाकू ड्रोनों को नष्ट कर दिया है. 

यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी ने बताया कि यूक्रेनी वायु सेना द्वारा टेलीग्राम पर इसकी सूचना दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि...रूसी सेना ने 18 लड़ाकू ड्रोन के साथ हमला किया था. जिसके बाद यूक्रेनी रक्षा बलों ने पोल्टावा, कीव, खमेलनित्सकी, मायकोलाइव, किरोवोह्रद, निप्रॉपेट्रोस,जापोरिजिया और खेरसॉन क्षेत्रों में 16 विमानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. 

यूक्रिनफॉर्म के मुताबिक शनिवार की रात को यूक्रेन के कई क्षेत्रों में अचानक हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इसकी वजह सीमा पार से रूस द्वारा लॉन्च किए गए हमलावर ड्रोन थे. इसके बाद यूक्रेनी वायु सेना ने भी बहादुरी के साथ उनका मुकाबला किया और कामयाबी हासिल की. 

24 फरवरी 2022 में आमने-सामने हुए थे दोनों देश:

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी. इसी दिन रूस ने पहली बार यूक्रेन पर हमला बोला था. इस लड़ाई को 2 साल पूरे हो गए हैं. विशेषज्ञों की माने तो 1945 के बाद से यूरोप में यह सबसे बड़ा युद्ध है.

रूस पर प्रतिबंधों का नहीं पड़ा खास असर: 

ग्रुप ऑफ सेवन देशों के सदस्यों ने रूस पर युद्ध का आरोप लगाते हुए कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इसका कुछ खास असर उसके ऊपर दिखाई देता हुआ नजर नहीं आ रहा है. रूस की ऊर्जा, आवश्यक वस्तुओं और टेक्नोलॉजी तक पहुंच में कटौती के बावजूद ये प्रतिबंध उसे रोकने में नाकामयाब रहे हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget