एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन के सीनेटर मोरोजोव ने किया ऐसा खुलासा जिसे सुनकर उड़ जाएंगे रूस के होश

Russia Ukraine Crisis: रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरेशन काउंसिल की रक्षा समिति के सदस्य इगोर मोरोज़ोव ने कहा कि यूक्रेन और पाकिस्तान ने हाल ही में परमाणु हथियार बनाने की टेक्नोलॉजी पर चर्चा की है.

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध पिछले 1 महीने में काफी आक्रमक हुआ है. एक तरफ जहां रूस की तरफ से कई बार परमाणु हमले की आशंका बनती है तो दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन को लेकर भी आरोप लगाया था कि वह डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि हर किसी ने रूस के आरोपों को बेबुनियाद बताया और इसे ध्यान भटकाने का हथियार बताया. अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरेशन काउंसिल की रक्षा समिति के सदस्य इगोर मोरोज़ोव ने कहा कि यूक्रेन और पाकिस्तान ने हाल ही में परमाणु हथियार बनाने की टेक्नोलॉजी पर चर्चा की है.

हाल ही में हुई थी यात्रा

हाल ही में यूक्रेनी विशेषज्ञों ने पाकिस्तान की यात्रा की और पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी पर चर्चा की. मोरोज़ोव ने जोर देकर कहा कि यह किसी के लिए कोई रहस्य नहीं है कि यूक्रेन के पास "डर्टी बम" बनाने की तकनीक है, मुद्दा इन्वेस्टमेंट का है. सांसद के अनुसार, ‘टोचका-यू गोला-बारूद के साथ कम-असर वाले परमाणु चार्ज का उपयोग किया जा सकता है.’ सांसद ने यह भी याद किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस की सहमति के बिना दुनिया में कहीं भी कम असर वाले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

'खतरा वास्तविक है'

उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और ब्रिटेन के अपने सहयोगियों के साथ परमाणु हथियारों के विषय पर चर्चा की. उकसावे के रूप में यूक्रेन द्वारा "डर्टी बम" का उपयोग करने की आशंका के बारे में बोलते हुए, मोरोज़ोव ने जोर देकर कहा, 'खतरा वास्तविक है'.

वहीं दूसरी तरफ रूसी सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल इगोर किरिलोव ने कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय के पास "डर्टी बम" का उपयोग करने की कीव की योजनाओं के बारे में जानकारी है. ब्रिटिश और फ्रांसीसी विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली और कैथरीन कोलोना के साथ-साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि उनके देशों ने रूस के दावों को खारिज कर दिया कि यूक्रेन एक तथाकथित "डर्टी बम" का उपयोग करने की तैयारी कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Morbi Bridge Collapses: कई इतिहास को समेटे हुए था मच्छु नदी पर बना 142 साल पुराना पुल, मरम्मत के 5 दिन बाद ही गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget