एक्सप्लोरर

रूस की अमेरिका को धमकी- खबरदार, अगर इजराइल का साथ दिया तो हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे

इससे पहले रूस ने ईरान और इजरायल, दोनों से सयम बरतने की अपील की थी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरानी विदेशी मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन से टेलीफोन पर भी बात की थी.

इजराइल-ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. शनिवार- रविवार को ईरान ने इजराइल पर लगातार ड्रोन और मिसायल से हमला किया. दोनों देशों के बीच जारी तनाव में अमेरिका और रूस भी अब कूद चुका है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने दो टूक अमेरिका से कहा है कि अगर इस तनाव के बीच अमेरिका इजराइल का साथ देता है तो रूस हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगा, वो खुलकर ईरान का समर्थन करेगा.

इससे पहले रूस ने ईरान और इजरायल, दोनों से सयम बरतने की अपील की थी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरानी विदेशी मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन से टेलीफोन पर भी बात की थी.

अमेरिका ने क्या कहा था

ईरान द्वारा इज़राइल पर हमला करने के एक दिन बाद रविवार को सीएनएन के स्टेट ऑफ द यूनियन समाचार कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने अमेरिका के स्टेंड को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कई बार कहा है, हम क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहते हैं. हम ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं.


ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से किया हमला

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से शनिवार रात और रविवार तड़के इजराइल पर हमला किया जिसके बाद पूरे इजरायल में हवाई हमले की चेतावनी जारी कर दी गई. हमले मुख्य रूप से यरूशलेम, दक्षिण में नेगेव रेगिस्तान और डेड सी, उत्तर में इजरायली-कब्जे वाले गोलन हाइट्स और साथ ही कब्जे वाले वेस्ट बैंक में किए गए.

इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुष्टि की कि इजरायल पर ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया है. उन्होंने कहा, हवाई रक्षा प्रणालियों ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया है.

इज़राइल के कान टीवी समाचार ने बताया कि लॉन्च किए गए लगभग 400-500 में से लगभग 100 ड्रोन को अमेरिका, जॉर्डन और ब्रिटिश सेनाओं सहित सहयोगी देशों द्वारा इजराइल पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया.

इज़राइल की बचाव सेवा ने एक बयान में कहा कि नेगेव के बेडुइन गांव में 10 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उत्तरी इजरायल के एक अरब शहर उम्म अल फहम के पास मिसाइल के कुछ हिस्से गिरे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

कान टीवी समाचार ने एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि इजराइल ईरानी हवाई हमले का जवाब देने की योजना बना रहा है.

अधिकारी ने कहा, "ईरान ने पहली बार अपनी धरती से इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं, इसका जवाब दिया जाएगा, जल्द ही."

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शनिवार रात एक बयान में पुष्टि की कि उसने इज़राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं.

कान टीवी समाचार ने बताया कि ड्रोन ईरान के साथ-साथ ईरान के मित्र देशों से भी लॉन्च किए गए.

इजरायली सेना ने पहले एक बयान में कहा था कि "आईडीएफ हाई अलर्ट पर है, साथ ही इजरायली वायु सेना के लड़ाकू जेट और इज़रायली नौसेना के जहाज भी रक्षा मिशन पर हैं."

इस बीच, दो इजरायली अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ समाचार एजेंसी से पुष्टि की कि ईरान से इजरायल की ओर कई क्रूज मिसाइलें भी लॉन्च की गईं. अप्रैल की शुरुआत में सीरिया के दमिश्क में ईरानी कांसुलर भवन में सात ईरानी अधिकारियों की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल पर हमले किए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget