एक्सप्लोरर

US Veteran Navy: रूस ने पूर्व अमेरिकी सैनिक को किया रिहा, इस वजह से हुई थी जेल

अमेरिकी राजनेता ने कहा कि एक टीम, जिसने कई देशों से हिरासत में लिए गए अमेरिकियों को मुक्त कराने में मदद की है, वो पिछले एक साल में डुडले के मामले में कई बार मॉस्को का दौरा कर चुकी है.

Russia Releases US Navy Veteran: पूर्व अमेरिकी राजनेता बिल रिचर्डसन ने घोषणा की कि रूस ने गुरुवार (12 जनवरी) को अमेरिकी नौसेना के एक दिग्गज को रिहा कर दिया, जिसे नौ महीने से रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र में बंदी बनाकर रखा गया था. टेलर डुडले को पिछले साल अप्रैल में पकड़ा गया था. टेलर डुडले हिरासत में लिए गए कई अमेरिकियों में से एक थे. टेलर डुडले को रिचर्डसन और अमेरिकी अधिकारी मुक्त करने की मांग कर रहे थे.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय डुडले पोलैंड से लिथुआनिया के बीच एक्सक्लेव कलिनिनग्राद एरिया में एक संगीत समारोह में भाग लेने गए थे. उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. अमेरिकी राजनेता बिल रिचर्डसन ने एक बयान में कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हमारे दोनों देशों के बीच मौजूदा माहौल के बावजूद, रूसी अधिकारियों ने आज टेलर को रिहा करके सही काम किया."

एक महीने पहले हुई थी अदला-बदली
अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर की जगह पर अमेरिकी जेल में बंद रहे रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट की अदला-बदली करने के एक महीने बाद अमेरिकी नौसेना के मेंबर की रिहाई हुई. अमेरिका ने बास्केटबॉल प्लेयर के बारे कहा कि उसे गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था और भांग के तेल के साथ कारतूस रखने के आरोप में कैद किया गया था. डुडले के मामले में, अमेरिका और रूसी सरकार ने उनकी नजरबंदी को सार्वजनिक नहीं किया था और अमेरिका ने यह नहीं कहा कि उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था. हालांकि, रिचर्डसन ने डुडले के मामले को लेकर रिहाई में शामिल किसी भी तरह की अदला-बदली का कोई जिक्र नहीं किया.

दूसरे कैदी के लिए चिंतित अमेरिकी राजनेता
अमेरिकी राजनेता ने कहा कि रिचर्डसन सेंटर की एक टीम, जिसने कई देशों से हिरासत में लिए गए अमेरिकियों को मुक्त कराने में मदद की है, वो पिछले एक साल में डुडले के मामले में कई बार मॉस्को का दौरा कर चुकी है. उन्होंने कहा कि टेलर की सुरक्षित वापसी अमेरिका और मॉस्को के बीच सावधानीपूर्वक हुई बात का नतीजा है. अमेरिका में भी टेलर के परिवार का भी पूर्ण समर्थन मिला. रिचर्डसन ने कहा, "जैसा कि हम टेलर की सुरक्षित वापसी का जश्न मना रहे हैं, हम पॉल व्हेलन के लिए बहुत चिंतित हैं और उनकी सुरक्षित वापसी पर काम करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

ये भी पढ़ें: Sharad Yadav Died: दिग्गज नेता शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, बेटी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget