एक्सप्लोरर

Putin On Modi: 'मोदी सच्चे देशभक्त..', पुतिन ने जमकर की तारीफ, बोले- स्वतंत्र विदेश नीति रखने का है दम, पश्चिमी देशों के दबाव में नहीं आया भारत

Russia: पुतिन ने कहा- भारत और रूस के बीच दशकों से विकसित विशेष संबंध हैं. दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं है. भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक अपने विकास में जबरदस्त तरक्की की है.

India Russia Relation: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के ताकतवर नेताओं में होती है, लेकिन समय के साथ अब दुनिया के ताकतवर मुल्क भी नरेंद्र मोदी का लोहा मानने लगे हैं. गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों की भी बात कही. पुतिन ने ये बातें मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में कहीं. वहीं, पुतिन की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी के लिए की गई इन तारीफों की अब मीडिया में काफी चर्चा हो रही है.

'मोदी ने कई देशों के मंसूबे किए नाकाम'

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं और वह एक सच्चे देशभक्त हैं. वह अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं. मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह हैं. कई देशों और लोगों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इन सबके बावजूद मोदी ने भारत पर कोई भी प्रतिबंध लगाने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. वह एक तरह से इस मोर्चे पर आइस ब्रेकर की तरह हैं. भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है और आगे भारत का ग्रेट फ़्यूचर है.'

मोदी भारत के लिए बन रहे सम्मान का कारण

उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'भारत और रूस के बीच दशकों से विकसित विशेष संबंध हैं और दोनों देशों के बीच कोई विवाद भी नहीं है. भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक के अपने विकास में जबरदस्त तरक्की की है. इसने मूर्त विकास परिणाम हासिल किए हैं जो भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा का कारण बनते हैं.'

रूस और भारत के अच्छे संबंधों को किया याद

पुतिन ने आगे कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में भारत में बहुत कुछ किया गया है. स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं. मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है. भविष्य भारत का है. भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर गर्व हो सकता है और भारत व रूस के बीच एक विशेष रिश्ता है.' पुतिन ने रूस और भारत के पुराने और मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे बीच व्यापार में और वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने मुझसे भारत को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा था और इसमें 7.6 गुना वृद्धि हुई है. कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है.'

ये भी पढ़ें

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन में खतरनाक खूनी 'डर्टी गेम' का लगाया आरोप, कहा- दुनिया अब किसी की बपौती नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget