एक्सप्लोरर

ट्रंप ने कर दिया पुतिन का पारा हाई! अमेरिका की धमकी के बाद रूस ने इस मिसाइल की तैनाती पर किया बड़ा फैसला

Russia US tension: रूस ने इंटरीडिएट और शॉर्ट-रेंज मिसाइलों की तैनाती पर लगी खुद की रोक को हटा दिया है. पुतिन का यह फैसला अमेरिका के न्यूक्लियर सबमरीन की तैनाती के बाद आया है.

रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो न्यूक्लियर सबमरीन्स की तैनाती रूस के तटों पर करवा दी थी. अब इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस अब इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइल की तैनाती पर लगी रोक को हटा रहा है. 

रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (4 अगस्त) को घोषणा की है कि वे मिसाइलों की तैनाती पर लगे प्रतिबंध वाली संधि को तोड़ रहे हैं. वे इसका पालन नहीं करेंगे. हालांकि अमेरिका पिछले एक दशक में कई बार रूस पर इस संधि को तोड़ने का आरोप लगा चुका है. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइलों के इस्तेमाल की बात सामने आयी थी.

रूस के विदेश मंत्रालय ने क्या दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ''रूस अब खुद पर इंटरमीडिएट और शॉर्ट-रेंज मिसाइलों को लेकर लगाई गई उन पाबंदियों में बंधा हुआ महसूस नहीं करता है.'' अहम बात यह भी है कि रूस ने इसको लेकर पहले भी संकेत दिए थे. राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2024 में कहा था कि रूस 2025 की दूसरी छमाही में मिसाइलों की तैनाती बेलारूस में कर सकता है.

इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइल को लेकर क्या हुई थी संधि

अमेरिका और सोवियत यूनियन के बीच इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (INF) ट्रीटी 1987 में साइन हुई थी. इसके तहत 500 से 5500 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइलों की तैनाती पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि अमेरिका 2019 में इस संधि से बाहर हो गया. अब अमेरिका ने सबमरीन्स को रूस के करीब भेज दिया है. लिहाजा रूस ने भी संधि को तोड़ने की घोषणा कर दी.

सबमरीन्स की तैनाती पर क्या बोले थे ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार (1 अगस्त) सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि सबमरीन्स को उचित जगहों पर भेजने का आदेश दे दिया गया है. ट्रंप ने यह कदम रूसी सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयान के बाद उठाया है. दावा किया गया है कि मेदवेदेव ने भड़काऊ भाषण दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget