एक्सप्लोरर

हिरोशिमा परमाणु हमला याद है… उससे भी बड़ी तबाही मचा सकता है 8.8 तीव्रता का भूकंप, पूरी डिटेल हिला देगी दिमाग

रिसर्चगेट की रिपोर्ट के अनुसार 8.8 तीव्रता का भूकंप 6.27 मिलियन टन टीएनटी के बराबर होता है, जो करीब 10,000-14,000 हिरोशिमा बमों की रेंज में आता है.

तुर्किए, थाईलैंड और म्यांमार के बाद एक और विनाशकारी भूकंप ने धरती हिला दी है. रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार (30 जुलाई, 2025) को विनाशकारी भूकंप ने दस्तक दी. इस भूकंप की तीव्रता इस साल और उससे पहले हाल के सालों में आए भूकंप में सबसे ज्यादा दर्ज की गई. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई है. इस शक्तिशाली भूकंप के बाद समुद्र में सुनामी की लहरें उठ रही हैं, जो तबाही मचा रही हैं. इस भूकंप को हिरोशिमा जैसे 14,300 परमाणु बमों के एक साथ फटने की ऊर्जा के बराबर बताया जा रहा है.

4,5,6,7,8 की अलग-अलग तीव्रता के भूकंप अक्सर दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए जाते हैं और जब भी कोई भूकंप आता है तो सबसे पहले उसकी तीव्रता ही देखी जाती है. तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड स्केल है, जो एक लॉगरिदमिक स्केल है. हर एक अंक की बढ़ोतरी से भूकंप की ऊर्जा में 31.6 गुना की बढ़ोतरी का अंतर आता है. यानी तीव्रता का हर एक अंक बढ़ने के साथ ऊर्जा भी बढ़ती जाती है.

उदाहरण के लिए 6 तीव्रता का भूकंप 5 तीव्रता वाले भूकंप से 31.6 गुना ज्यादा ताकतवर होगा, इसी तरह 8.8 तीव्रता का भूकंप 7.8 तीव्रता के भूकंप से 31.6 गुना ज्यादा और 6.8 तीव्रता के भूकंप से करीब 1000 गुना ज्यादा शक्तिशाली होगा.

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसे ग्रेट अर्थक्वेक श्रेणी की तीव्रता का भूकंप माना जाता है. इससे इतनी ऊर्जा निकलती है कि वो सड़कों, इमारतों और यहां तक की पूरे के पूरे शहर तक को तबाह कर सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि 8.8 तीव्रता के भूकंप से 9 x 10^17 जूल्स ऊर्जा निकलती है, जूल्स भूकंप की ऊर्जा को मापने की इकाई है. इस ऊर्जा की पावर का पता करने के लिए इसकी तुलना परमाणु बम के फटने से उत्पन्न ऊर्जा से करते हैं.

साल 1945 में जापान के हिरोशिमा में जो परमाणु बम गिराया गया था, वो 15 किलोटन टीएनटी के बराबर था. यानी उसने 6.3 x 10^13 ऊर्जा छोड़ी. एक किलो टन टीएनटी 4.184 x 10^12 जूल्स के बराबर होता है. अब 8.8 तीव्रता के भूकंप की ऊर्जा को हिरोशिमा बम की ऊर्जा से तुलना करने पर पता चलेगा कि यह कितने परमाणु बमों के बराबर है.

8.8 तीव्रता के भूकंप की ऊर्जा  9 x 10^17 को हिरशिमा बम की ऊर्जा  6.3 x 10^13 से भाग देने पर 1.43 x 10^4 जूल्स आता है, जिससे पता चलता है कि 8.8 तीव्रता के भूकंप की ऊर्जा 14,300 हिरोशिमा परमाणु बम एक साथ फटने पर निकलने वाली एनर्जी के बराबर है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 9000 हिरोशिमा बमों के बराबर भी बताई गई है.

रिसर्चगेट की स्टडी 'कंपेरिजन बिटविनसीस्मिकनर्जी रिलीज्ड ड्यूरिंग अर्थक्वेक विद टंस ऑफ टंस टीएनटी' के अनुसार 8.8 तीव्रता का भूकंप 6.27 मिलियन टन टीएनटी के बराबर होता है, जो करीब 10,000-14,000 हिरोशिमा बमों की रेंज में आता है. 8.8 तीव्रता के भूकंप को 9000 परमाणु बमों के बराबर जो बताया गया है, उसकी गणना में भूकंप की गहराई और फॉल्ट की प्रकृति की वजह से अंतर हो सकता है. हालांकि, रिसर्चगेट की रिपोर्ट के अनुसार इस अनुमान को भी सही माना जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget