एक्सप्लोरर

Russia Missile Attack: रूस ने कीव पर फिर किया मिसाइल अटैक, एक दिन पहले ही अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को टैंक देने का किया था वादा

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन पर आए-रोज हमला कर रहा है. हमले के दौरान रूसी सैनिक आमतौर पर यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बनाते हैं. पिछले साल से वे ड्रोन के जरिए भी हमले कर रहे हैं.

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग खत्‍म ही नहीं हो रही है. नए साल की शुरूआत में पुतिन ने सीजफायर की हामी भरी थी, लेकिन उसके बाद रूसी सेना फिर हमले करने लगी. रूस (Russia) की ओर से अब लगातार मिसाइल दागी जा रही हैं. इन मिसाइलों से यूक्रेन (Ukraine) को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने गुरुवार (26 जनवरी) की सुबह यूक्रेन के कीव में ओडेसा क्षेत्र पर मिसाइलें दागी हैं.

रूस के मिसाइल हमले के बाद यूक्रेनी नागरिक जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान एयर फोर्स ने एक विमान को मार भी गिराया. ओडेसा क्षेत्र में मिसाइल हमले से पहले यूक्रेन ने एयर रेड सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया. अलर्ट के बाद लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के अंदर जाकर छुपे. जहां उनके बैठने के लिए चादर और प्लास्टिक की छोटी कुर्सियां थीं.

रूस के मिसाइल हमले में पावर ग्रिड तबाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस पिछले साल अक्टूबर से यूक्रेन पर मिसाइलों से लगातार हमला कर रहा है. हमले के दौरान रूसी सैनिक आमतौर पर यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बनाते हैं. वे ड्रोन के जरिए भी हमले कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि ठंड के वक्त यूक्रेन पूरी तरह से ब्लैक आउट हो जाए. बताया जा रहा है कि मिसाइल दागने से एक रात पहले रूस ने ड्रोन से भी हमला किया था. वहीं, मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन का पावर ग्रिड बर्बाद हो गया, जिसके बाद से वहां बिजली सेवाएं बाधित हो गईं.

यूक्रेन की राजधानी पर दागी गईं मिसाइलें
न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक रिपोर्टर ने यूक्रेन में राजधानी कीव से 30 किमी के दूरी से मिसाइल की आवाज सुनी. यूक्रेन के एयरफोर्स स्‍पोक्‍सपर्सन यूरी इहनाट ने बताया कि कम से कम छह टीयू-95 (वॉर प्लेन) ने मरमांस्क एरिया से उड़ान भरी और मिसाइलें दागीं. उन्होंने नेशनल टेलीविजन को जानकारी देते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि दुश्‍मन की ओर से 30 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं. जो विभिन्न क्षेत्रों में हमला करते दिखाई दीं."
रूसी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन एयरफोर्स के अधिकारी ने कहा कि देश की एयरफोर्स काम कर रही है. हालांकि, उन्‍होंने ड्रोन अटैक से इनकार किया. उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी देंगे टैंक
अमेरिका (US) और जर्मनी ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने का वादा किया है. माना जा रहा है कि इसी के बाद से रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. मिसाइल हमले से पहले आज रूस ने ड्रोन से भी किया. कुछ यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने यह बात मानी है. उनका कहना है कि रूस की ओर से ड्रोन भेजे गए थे, जिनमें से हमने 24 ड्रोन मार गिराए.

ये भी पढ़ें:  चीन में कोरोना से हाहाकार, क्या आंकड़े छिपा रही सरकार, मौतों की संख्या में 80 फीसदी गिरावट का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget