एक्सप्लोरर

US: अमेरिका के सबसे खतरनाक जासूस की जेल में हुई मौत, 20 साल तक रूस के लिए की जासूसी, काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

America's Most Dangerous Spy: वैसे तो दुनिया में कई खतरनाक जासूस हुए लेकिन FBI के पूर्व एजेंट रॉबर्ट हैनसेन ने रूस के लिए जिस तरह से जासूसी की, इसे अमेरिका के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.

Robert Hanssen: FBI के पूर्व एजेंट रॉबर्ट हैनसेन का सोमवार को जेल में निधन हो गया. अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, वह सोमवार को कोलोराडो में अपने जेल कक्ष में मृत पाया गया. वह 79 वर्ष का था. 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट को इतिहास का सबसे खतरनाक जासूस माना जाता है, जिसे 20 से अधिक वर्षों तक रूस के लिए जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था, दोषी ठहराए जाने के बाद रॉबर्ट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. 

बेहोशी की हालत में मिला रॉबर्ट 

रिपोर्ट के अनुसार, 79 वर्षीय हैनसेन अपने लॉकअप में बेहोशी की हालत में पाया था. जेल कर्मचारियों ने आनन फानन में डॉक्टरों को दिखाया. हालांकि डॉक्टरों ने रॉबर्ट को तुरंत मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्स के मौत का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. FBI की वेबसाइट के अनुसार, रॉबर्ट 1976 में FBI में शामिल हुए थे. FBI में शामिल होने करीब दस साल बाद से रॉबर्ट हैनसेन ने सोवियत संघ को खुफिया जानकारी  बेचना शुरू कर दिया था.

2001 में किया गया था गिरफ्तार 

FBI की वेबसाइट के अनुसार, 2001 में FBI के पूर्व एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को गिरफ्तार किया गया था. रॉबर्ट के गिरफ्तारी के समय तक उसने कई मानव स्रोतों, खुफिया तकनीकों और अमेरिकी दस्तावेजों से समझौता करने के बदले नकद, बैंक फंड और हीरे में 1.4 मिलियन डॉलर (14 लाख) से अधिक का मुआवजा लिया था. 

हैनसेन के मामले में F.B.I. नेता और सरकारी अधिकारी उस समय दंग रह गए, जब उन्हें पता चला कि उनका अपना व्यक्ति लंबे समय से दूसरे पक्ष के लिए जासूसी कर रहा है.साल 2002 में उसे रूस के लिए जासूसी करने का दोषी पाया गया था. तब से वह  कोलोराडो जेल में बंद था और अपनी सजा काट रहा था. 

ये भी पढ़ें: Adolf Hitler: हिटलर के प्यार की निशानी है यह खास पेंसिल, अस्सी लाख में बिकने को है तैयार, जानें दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget