एक्सप्लोरर

Khalistani Supporter: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थकों ने जारी किया नया पोस्टर, भारत को फिर दी धमकी

Khalistani Supporter New Poster: अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय दूतावास के घरों को घेरने की धमकी दी है. साथ ही वांटेड शब्द के साथ एक और पोस्टर जारी किया है.

Khalistani New Poster: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय दूतावास के घरों को घेरने की धमकी से पहले खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में भी खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाया है. नए पोस्टर को 'वांटेड' शब्द के साथ सरे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 'किल इंडिया' शीर्षक के साथ पोस्टर जारी किए गए थे. जिन्हें पाकिस्तानी हैंडल के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. 

अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने ब्रिटिश कोलंबिया में जो अपने नए पोस्टर लॉन्च किए हैं उनमें भी प्रमुख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का जिक्र है. बता दें कि निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएफजे ने उनकी हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया. 

पिछले महीने भी लगाए थे पोस्टर 

फिलहाल हत्या की जांच कर रही इंटीग्रेटेड होमीसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम या इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने हत्यारों का कोई मकसद नहीं बताया है. इसी तरह के कई पोस्टर पिछले महीने ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में विभिन्न स्थानों पर दिखाई दिए थे. सरे, बीसी स्थित फ्रेंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनिंदर गिल ने कहा कि उनके संगठन ने खालिस्तानी पोस्टरों की निंदा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर को उन्हें प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. पिछली बार की तरह इस बार भी नए पोस्टर जनमत संग्रह आयोजित करने से पहले सामने आए हैं. 

एस जयशंकर ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा 

नए पोस्टर में भी इंडियन हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास जनरल अपूर्व श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है. बताते चलें कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जुलाई में जकार्ता में एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) की बैठक से इतर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात के दौरान भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था. 

ये भी पढ़ें: Heatstroke: जापान और दक्षिण कोरिया में गर्मी ने मचाया हाहाकार, 15 लोगों की मौत, तापमान 40 डिग्री के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget