एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी कोरोना पॉजिटिव

पीएम इमरान खान कोरोना पॉजिटिव जाने से एक दिन पहले से चीन में बनी कोविड-19 साइनोफार्म की वैक्सीन लगवाई थी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जान के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीवी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने यह खबर दी है. गौरतलब है कि पीएम इमरान खान कोरोना पॉजिटिव जाने से एक दिन पहले से चीन में बनी कोविड-19 साइनोफार्म की वैक्सीन लगवाई थी.

PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ की कामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के कोविड-19 से जल्द उबरने की कामना की. स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार ने बताया है कि खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द कोविड-19 से जल्द उबरने की कामना करता हूं.'.

गुरुवार को इमरान ने लगाया था टीका

गौरतलब है कि 68 वर्षीय इमरान खान ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था. बताया जा रहा है कि खान को चीन में निर्मित 'सिनोफार्म' टीके की खुराक दी गई थी. पाकिस्तान में उपलब्ध यह एकमात्र कोविड-19 रोधी टीका है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉक्टर सुल्तान ने ट्विटर पर खान के संक्रमित होने की पुष्टि की. उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है.' इमरान खान के प्रवक्ता डॉक्टर शहबाज गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन तथा संयोजन मंत्रालय ने खान के टीका लगवाए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबॉडी विकसित होती है. मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री इमरान खान जिस समय वायरस की चपेट में आए. तब तक उनपर टीकाकरण का पूरी तरह असर नहीं हुआ था. उन्होंने महज दो दिन पहले टीके की पहली खुराक ली है. दो दिन एएनवाई टीके के प्रभावी होने के हिसाब से बहुत कम समय है.'इस बीच, पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Corona Positive: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की ले चुके हैं पहली डोज, घर पर हुए क्वारंटाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शांति समझौते की ओर रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की ने रखा सीजफायर प्रस्ताव
शांति समझौते की ओर रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की ने रखा सीजफायर प्रस्ताव
नाइजीरिया में तेल चुराने में गई 37 लोगों की जान, जहरीली गैस में ली थी सांस
नाइजीरिया में तेल चुराने में गई 37 लोगों की जान, जहरीली गैस में ली थी सांस
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget