एक्सप्लोरर

Yevgeny Prigozhin: रूस के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद पहली बार सामने आए प्रिगोझिन, पुतिन को दिया बड़ा झटका

Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Video: रूस के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद येवगेनी प्रिगोझिन ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने लड़ाकों का बेलारूस में  स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं.

Wagner Group: यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. वैगनर ग्रुप ने खुद को इस युद्ध से बिलकुल अलग कर लिया है. दरअसल, रूस के खिलाफ पिछले महीने असफल विद्रोह के बाद वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने लड़ाकों का  बेलारूस में  स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं,  वह कहते दिख रहे हैं कि वे अब यूक्रेन युद्ध में आगे हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि 'अफ्रीका की एक नई यात्रा' की तैयारी करेंगे. 

बता दें कि यह वीडियो बुधवार को टेलीग्राम पर प्रिगोझिन की प्रेस सर्विस की तरफ से सार्वजनिक किया गया. हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. लेकिन अगर यह वीडियो सच है तो पुतिन के खिलाफ विद्रोह के बाद प्रिगोझिन की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी. रिपोर्ट के अनुसार, प्रिगोझिन की यह वीडियो कब शूट किया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि यह वीडियो बिल्कुल धुंधला है और खराब रोशनी में शूट किया गया है.

विद्रोह के बाद पहली बार सामने आया वैगनर चीफ का वीडियो 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर चीफ ने वीडियो में कहा है कि बेलारूसी धरती पर आपका स्वागत है दोस्तों. हमने रूस के लिए सम्मानजनक तरीके से लड़ाई लड़ी. आगे वह अपने लड़ाकों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि आपने रूस के लिए बहुत बड़ा काम किया है. लेकिन अब जो कुछ भी हो रहा है वह अपमानजनक है. ऐसे में हम सब को इसमें शामिल होने की जरूरत नहीं है. 

बेलारूसी लोगों से बेहद खुश हैं वैगनर चीफ 

वीडियो में प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को नसीहत दे रहे हैं. वह अपने लड़ाकों से बेलारूसी लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करने को कह रहे हैं. इसके साथ ही प्रिगोझिन अपने लड़ाकों से अगले मिशन के बारे में बात कर रहे हैं. वह उनसे अफ्रीका के लिए अपनी ताकत इकट्ठा करने को कहते दिख रहे हैं. 

वीडियो में प्रिगोझिन बेलारूस को धन्यवाद कहते हुए कह रहे हैं कि बेलारूसवासियों ने न केवल नायक के रूप में, बल्कि भाइयों के रूप में भी हमारा स्वागत किया है. उन्होंने आगे कहा कि हमें तैयारी करनी चाहिए और अफ्रीका की एक नई यात्रा पर निकलना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि शायद हम वापस (यूक्रेन) तब लौटेंगे, जब हमें विश्वास हो जाएगा कि हमें खुद को शर्मिंदा करने के लिए नहीं कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pakistan Digital Loan Crime: एक या दो नहीं पाकिस्तान में अचानक क्यों बंद हुए 50 ऐप, वजह आपको जाननी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget