एक्सप्लोरर

President Visit Jamaica: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका यात्रा के दौरान गवर्नर जनरल पैट्रिक एलन से की मुलाकात

President Visit Jamaica: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के गवर्नर जनरल सर पैट्रिक एलन से मुलाकात की है. राष्ट्रपति सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस भी जाएंगे.

Ram Nath Kovind Jamaica Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को जमैका के गवर्नर-जनरल सर पैट्रिक एलन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संबंधित सेवाओं, चिकित्सा, खेल, शिक्षा, पर्यटन एवं विकास साझेदारी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की है. राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को जमैका राजकीय यात्रा पर पहुंचे. कैरेबियाई देश में किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के गवर्नर जनरल सर पैट्रिक एलन से मुलाकात की है. उन्होंने आईटी एवं संबंधित सेवाओं, चिकित्सा एवं फार्मा क्षेत्र, खेल, शिक्षा, पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग और विकास साझेदारी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की.’’ इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने जमैका के राष्ट्रीय नायक मार्कस मोसिया गार्वे के स्मारक पर श्रद्धांजिल अर्पित की. गार्वे एक राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, पत्रकार, उद्यमी और वक्ता थे.

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस भी जाएंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कोविंद दो देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को जमैका पहुंचे. इसके बाद वे सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस भी जाएंगे. राष्ट्रपति जमैका में 18 मई तक रहेंगे. इस दौरान वह जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित भी करेंगे.

राष्ट्रपति को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति जमैका पहुंचे हैं. राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.’’ प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने कहा कि वह कोविंद और उनकी पत्नी का जमैका में गर्मजोशी से स्वागत कर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं.

दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी भारतीय राष्ट्रपति की जमैका की यह पहली यात्रा है. महामहिम माननीय रामनाथ कोविंद, जमैका में आपका स्वागत है.’’ जमैका के समाचार पत्र ‘द ग्लेनर’ ने जमैका में भारत के उच्चायुक्त रुंगसुंग मसाकुई के हवाले से कहा था कि कोविंद गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे. मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर यह यात्रा हो रही है. भारत और जमैका क्रमशः अपनी स्वतंत्रता की 75वीं और 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Manik Saha Exclusive: त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बोले - बिप्लब देब ने किया अच्छा काम, हमें चुनाव की चिंता नहीं

Rahul Gandhi in Chintan Shivir: चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी - कांग्रेस की तरह संवाद की छूट नहीं दे सकती बीजेपी और RSS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget