एक्सप्लोरर

ट्रंप ने महाभियोग प्रक्रिया के दौरान गवाही देने वाले दो अधिकारियों को पद से हटाया

व्हाइट हाउस ने महाभियोग मामले से जुड़े इन दो अधिकारियों की बर्खास्तगी पर कोई टिप्पणी नहीं की है.ये दो अधिकारी यूरोपीय संघ में अमेरिका के राजदूत गोर्डन सोंडलैंड और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर यूक्रेन मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर विंडमैन हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की कार्रवाई के दौरान संसदीय समिति के समक्ष गवाही देने वाले दो अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है. इससे तीन दिन पहले सीनेट ने ट्रंप को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. ये दो अधिकारी यूरोपीय संघ में अमेरिका के राजदूत गोर्डन सोंडलैंड और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर यूक्रेन मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर विंडमैन हैं. विंडमैन और सोंडलैंड दोनों ही डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की सुनवाई के दौरान मुख्य गवाह थे.

सोंडलैंड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''मुझे आज बताया गया कि राष्ट्रपति यूरोपीय संघ में बतौर अमेरिकी राजदूत मुझे तत्काल वापस बुलाना चाहते हैं.'' सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विंडमैन को व्हाइट हाउस से बाहर निकाले जाने के बाद उनके वकील ने कहा, ''लेफ्टिनेंट कर्नल को सच बोलने के लिए पद से हटाया गया.''

विंडमैन के वकील डेविड प्रेसमैन ने एक बयान में कहा, ''किसी भी अमेरिकी नागरिक के दिमाग में इसे लेकर संदेह नहीं होगा कि इस इंसान को पद से क्यों हटाया गया, क्यों अब इस देश में व्हाइट हाउस में सेवा दे रहा एक सैनिक और कम हो गया है.'' प्रेसमैन ने कहा, ''उनकी प्रतिष्ठा, सही करने की उनकी प्रतिबद्धता ने सत्ता में बैठे लोगों को भयभीत किया है.''

व्हाइट हाउस ने महाभियोग मामले से जुड़े इन दो अधिकारियों की बर्खास्तगी पर कोई टिप्पणी नहीं की है. व्हाइट हाउस ने विंडमैन के जुड़वा भाई लेफ्टिनेंट कर्नल येवगेनी विंडमैन को भी पद से हटा दिया है. दोनों व्हाइट हाइस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें-

वोटिंग शुरू होते ही केजरीवाल की विवादित अपील- 'महिलाएं पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही'

राजधानी दिल्ली में महिला सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर लगे सवालिया निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget