एक्सप्लोरर

इस देश में हर 4 घंटे के अंदर पुलिस कर देती है एक अश्वेत का मर्डर: Report

Police Killed Black People: ब्राजील में पुलिस के हाथों मारे गए अश्वेत लोगों को लेकर एक रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस हिंसा के कारण पिछले साल हर चार घंटे में एक अश्वेत की मौत हुई.

Brazil: ब्राज़ील में पुलिस की हिंसा से हर साल हज़ारों लोगों की मौत होती है. इसे बीच गुरुवार को हैरान करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ब्राज़ील में पुलिस हिंसा के कारण पिछले साल हर चार घंटे में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि इस तरह की रिपोर्ट कोई नई बात नहीं है. पहले भी इस तरह की ख़बरें आ चुकी हैं. 

नेटवर्क ऑफ़ सिक्योरिटी ऑब्ज़र्वेटरीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप कम से कम 2,770 अश्वेत और मिश्रित नस्ल के ब्राज़ीलियाई लोगों की मृत्यु हुई, जो ऐसी सभी मौतों का 87 प्रतिशत है. बता दें कि ब्राजील में अश्वेत और मिश्रित नस्ल के ब्राज़ीलियाई लोग देश के 203 मिलियन लोगों में से 56 प्रतिशत हैं.

पुलिस गतिविधि को उजागर करती रिपोर्ट 

नेटवर्क ऑफ़ सिक्योरिटी ऑब्ज़र्वेटरीज़ की रिपोर्ट में अहम भूमिका निभाने वाले सिल्विया रामोस ने एक बयान में कहा कि एक बार फिर, पुलिस द्वारा मारे गए अश्वेतों की संख्या विशाल है, जो ब्राजील में पुलिस गतिविधि की हिंसक और नस्लवादी व्यवस्था को उजागर करती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश हिंसा फ़वेला और अन्य गरीब समुदायों में हुई है, जहां ब्राज़ील की पुलिस भारी हथियारों से लैस ड्रग गिरोहों के साथ लगातार लड़ाई लड़ती है.

मरने वालों में पुलिस कर्मी भी शामिल

ऐसा नहीं है कि ब्राजील में सिर्फ अश्वेत आम लोग मारे गए हैं, यहां मरने वालों में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं. ब्राज़ीलियाई सार्वजनिक सुरक्षा फ़ोरम के अनुसार, देश के पुलिस बलों में लगभग 37 प्रतिशत अश्वेत हैं, लेकिन मारे गए पुलिस अधिकारियों में 52 प्रतिशत अश्वेत हैं.

ब्राज़ील में पुलिस द्वारा मारे गए अश्वेतों की संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में कहीं अधिक है.मॉनिटरिंग ग्रुप मैपिंग पुलिस वायलेंस के अनुसार, अमेरिका में 2022 में पुलिस द्वारा 312 अश्वेत लोगों की हत्या कर दी गई थी, जो ब्राजील की तुलना में बेहद कम है. इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया गया है कि पुलिस के हाथों मारे गए प्रति 10 लोगों में एक आपराधिक मामलों में लिप्त है.

 ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में आम चुनावः भारत, चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों है महत्वपूर्ण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget