एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में पीएमएल-एन उम्मीदवार ने महिलाओं के लिए मतदान को ‘हराम’ बताया

अपने निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए सुल्तान ने कहा कि वह मजहब के निर्देशों का पालन करेंगे और किसी भी महिला उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे , क्योंकि इसे हराम (इस्लाम में मना) माना जाता है.

लाहौर: पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल - एन) के उम्मीदवार और पंजाब प्रांत के पूर्व मंत्री हारून सुल्तान ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि महिलाओं के लिए मतदान करना ‘हराम ’ है.

सुल्तान पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ पार्टी की महिला प्रत्याशी जेहरा बासित सुल्तान के खिलाफ नेशनल असेंबली की एनए 18 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जेहरा के बारे में बताया जाता है कि वह सुल्तान की भाभी हैं. सुल्तान पंजाब में पीएमएल-एन सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे.

‘ द न्यूज ’ की खबर के मुताबिक , अपने निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए सुल्तान ने कहा कि वह मजहब के निर्देशों का पालन करेंगे और किसी भी महिला उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे , क्योंकि इसे हराम (इस्लाम में मना) माना जाता है.

उन्होंने कहा , ‘मैं अल्लाह और नबी के निर्देशों के तहत काम करूंगा और इसके विपरीत काम करने से बचूंगा. ’ पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र से नवाज इफ्तिखार खान को उतारा है.

पाकिस्तान में मतदान संवैधानिक अधिकार है लेकिन लाखों महिलाओं को पुरूष मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने देते हैं.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पी एम एल एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ तीन प्रांतों के चार निर्वाचन क्षेत्रों-एन ए-132 (लाहौर), एन ए-192 (डेरा गाजी खान), एन ए-249 (कराची) और एन ए-3 (स्वात) से चुनाव लड़ रहे हैं.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं की 849 सामान्य सीटों पर 25 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में 11,855 उम्मीदवार मैदान में हैं. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इसके अनुसार नेशनल असेंबली की 272 सामान्य सीटों पर 3,459 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 577 सामान्य सीटों पर 8,396 उम्मीदवार मैदान में हैं. नेशनल असेंबली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित इकाई है जिसमें कुल 342 सदस्य होते हैं. इनमें से 272 सीधे निर्वाचित किए जाते हैं, जबकि 60 सीट महिलाओं और 10 सीट धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. डॉन अखबार ने लिखा है कि आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार के चुनाव में 2013 के आम चुनाव के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या में काफी कमी आई है. 2013 में 15,629 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 4,671 उम्मीदवार नेशनल असेंबली के लिए और 10,958 उम्मीदवार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget