एक्सप्लोरर

Pakistan Violence: 'जो काम 75 सालों में दुश्मन नहीं कर पाएं, वो...', पीएम शहबाज शरीफ का इमरान खान पर वार

Shehbaz Sharif On Pakistan Violence: शहबाज शरीफ ने कहा कि 9 मई को देश के इतिहास के सबसे काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. देश में आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि नौ मई को कुछ वीभत्स घटनाएं घटीं, जिन्होंने पाकिस्तान को शर्मसार किया है. साथ ही इन घटनाओं ने पाकिस्तान को बदनाम करने का काम किया. बैठक में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा मौजूद रहे.

शहबाज शरीफ ने कहा कि 9 मई को देश के इतिहास के सबसे काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. मंगलवार को पीएम ने एक बार फिर संकल्प लिया कि देश में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले योजनाकारों और नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा. जिन्होंने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया है, जिन्होंने हमारे शहीदों का अपमान किया है उन्हें दंडित किया जाएगा.

जिन्ना हाउस सिर्फ एक इमारत नहीं: PM

शहबाज शरीफ ने बैठक के दौरान कहा कि हम सभी यह सोचने पर मजबूर हैं कि पाकिस्तान को आग लगाने के पीछे कौन सी विचारधारा, समूह या व्यक्ति जिम्मेदार है. उन्होंने आगे कहा कि जिन्ना हाउस सिर्फ एक इमारत नहीं है. इसमें पाकिस्तान की रक्षा करने वाले बेटों को रखा गया है. उन्होंने इसे नष्ट कर दिया. पाकिस्तान से नफरत फैलाने वालों ने वास्तव में इसे राख में बदल दिया.

जो दुश्मन नहीं कर पाए, वो हो गया: पीएम 

पीएम ने 9 मई की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कानूनी, संवैधानिक और प्रशासनिक उपायों को चाक-चौबंद करने का आह्वान किया. उन्होंने एक बार फिर कहा कि 9 मई के हिंसक विरोध ने पाकिस्तान को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया. इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है.  

उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि यह बैठक पाकिस्तानी सेना के साथ एकजुटता को दर्शाती है. शहबाज शरीफ ने कहा कि जिसने भी देश को जलाने की योजना बनाई और तोड़फोड़ को उकसाया, वे निश्चित रूप से आतंकवाद के दोषी हैं. उन्होंने 9 मई को ऐसा कुछ किया, जो दुश्मन पिछले 75 वर्षों में नहीं कर सका. 

 ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: परिवार कर रहा था जेल के बाहर इंतजार, छूटते ही इमरान खान की पार्टी की नेता फिर हुईं गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget