एक्सप्लोरर

एशियाई बिसात की नई रणनीतिक मोर्चाबंदी तय करेगा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जानें और क्या रहेगा खास

बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी की ये उनके साथ पहली आमने सामने की मुलाकात होगी. वहीं पहली बार क्वाड की शिखर बैठक में भारत-अमेरिका-जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मिलेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस महीने के अंत में होने वाला अमेरिका दौरा एशियाई बिसात की नई रणनीतिक मोर्चेबंदी के कई पैमाने तय करेगा. बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी की ये उनके साथ पहली आमने सामने की मुलाकात होगी. वहीं पहली बार क्वाड की शिखर बैठक में भारत-अमेरिका-जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मिलेंगे.

इतना ही नहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर भी पीएम मोदी जहां दक्षिण एशिया में गहराए अफगानिस्तान संकट पर चर्चा करते नजर आएंगे, वहीं कोरोना महामारी की व्यापक चुनौती को लेकर भी उनका विश्व के नेताओं के साथ गहन विचार विमर्श चलेगा. 

जानकार सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के 22 सितंबर की रात तक वाशिंगटन डीसी पहुंचने का कार्यक्रम है. यहां 23 सितंबर को जापान के प्रधानमंत्री सूगा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी. कोविड संकट के दौरान हो रही पीएम मोदी की ये पहली अमेरिका यात्रा है.

महामारी से जुड़ी पाबंदियों और सीमाओं के चलते पहले की तरह उनके कार्यक्रमों में अबकी बार कोई बड़ी जनसभा का आयोजन नहीं होगा. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों और कारोबार जगत से जुड़े कुछ अहम नुमाइंदों से उनकी मुलाकात जरूर प्रस्तावित हैं. 

व्हाइट हाउस में होगी क्वाड शिखर बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा का सबसे अहम दिन 24 सितंबर का होगा जब व्हाइट हाउस में पहली बार क्वाड यानी भारत-अमेरिका-जापान और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक चौकड़ी के नेता एक साथ नजर आएंगे. ये पहला मौका है जब क्वाड देशों के नेता रूबरू बैठक के लिए जुटेंगे. इससे पहले अप्रैल 2021 में अमेरिका की मेजबानी में क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी.

जानकारों के अनुसार क्वाड की ये बैठक अफगानिस्तान से वापसी के दौरान अपने दामन पर लग रहे आलोचना के छींटों को साफ कर रणनीतिक छवि सुधारने की अमेरिका की कोशिश भी है. बताया जाता है कि ये बैठक अमेरिका के आग्रह पर ही हो रही है. इसके चले जापान के प्रधानमंत्री योशिदा सूगा अपने यहां नई सरकार के चुनाव प्रचार का काम छोड़ वाशिंगटन पहुंच रहे हैं.

चीन के मंसूबों को चेतावनी

क्वाड नेताओं की इस बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की नई साझा रणनीति पर चर्चा अपेक्षित है. इस रणनीति में जहां चीन के बढ़ते दबदबे के मुकाबले क्षेत्रीय सहयोग का ताना-बाना मजबूत किया जाना है. इसके अलावा वैक्सीन सहयोग से लेकर आपदा प्रबंधन और सैन्य इंटर ऑपरेबिलिटी यानि आसानी व तालमेल के साथ एक-दूसरे के सैनिक उपकरणों के इस्तेमाल की क्षमता विकसित किया जाना है. इसके अलावा क्वाड के परचम तले तकनीकी साझेदारी और क्षमता विस्तार का भी नया खाका तय होगा. 

क्वाड शिखर बैठक से पहले ही भारत-अमेरिका- ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं हिंद महासागर में मालाबार सैन्य अभ्यास के लिए एक साथ हैं. इस बड़े सैन्य अभ्यास के लिए युद्धपोत, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान और सैटेलाइट क्षमताओं समेत आधुनिक सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाना है. क्वाड नौसेनाओं का यह सैन्य अभ्यास अपनी क्षमताओं को आंकने की कवायद के साथ साथ चीन को भी संदेश देने का पैंतरा है. ध्यान रहे कि, हाल में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने हाल के वक्त में अपनी पनडुब्बी निर्माण क्षमताओं में काफी इजाफा किया है. उसकी कोशिश अपने पनडुब्बी बेड़े और खासतौर पर परमाणु सबमरीन की क्षमताओं को बढ़ाने की है. 

राष्ट्रपति बाइडन करेंगे पीएम मोदी की मेजबानी

क्वाड शिखर बैठक के साथ ही 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी पहली रूबरू मुलाकात होगी. गौरतलब है कि जनवरी 2021 में जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद ये पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति आमने-सामने की मुलाकात में साथ होंगे. कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी 2019 के बाद अब अमेरिका जा रहे हैं.

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली इस शिखर वार्ता में जहां दोनों देशों के व्यापाक रिश्तों पर बात होगी, वहीं अफगानिस्तान के हालात और तालिबानी निजाम की आमद से उभरे हालात व पाकिस्तान-चीन गठजोड़ समेत कई मोर्चों पर आपसी सहयोग मजबूत करने पर जोर होगा.

न्यूयॉर्क भी होगा पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का अहम पड़ाव 

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा का एक अहम पड़ाव न्यूयॉर्क भी होगा जहां पीएम संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के अस्थाई सदस्य बनने के बाद हो रही इस पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी के भाषण में दुनिया के बदलते सुरक्षा हालात और वैश्विक संस्थाओं में जरूरी सुधार जैसे मुद्दे प्रमुखता से नजर आएंगे. साथ ही अफगानिस्तान में अस्थिरता के मौजूदा हालात के मद्देनजर आतंकवाद की व्यापक चुनौती से निपटने की कारगर रणनीति पर भी जोर होगा. 

पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भी शरीक होंगे. ये बैठक हालांकि वर्चुअल होगी, लेकिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले मुल्क भारत के लिहाज से ये मंथन भी अहम होगा. भारत इस बात पर जोर देता रहा है कि यूएन समेत वैश्विक संस्थाओं को बदलते वक्त की चुनौतियों से मुकाबले के लिए तैयार और चुस्त बनाया जाना चाहिए. इस बात की पूरी संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को ही वापस भारत के लिए रवाना हो जाएं. 

यह भी पढ़ें 

Visa at your Doorstep: 6 गुना बढ़ी 'वीजा एट यॉर डोरस्टेप' सर्विस की डिमांड, जानिए घर बैठे बैठे कैसे कर सकते हैं एप्लाई

पार्टनर के सहमति के बिना कंडोम हटाना होगा अपराध, जानें कहां बनने जा रहा है ऐसा कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दिन के लिए चीन दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डेलीगेशन में 17 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के CEO शामिल
तीन दिन के लिए चीन दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डेलीगेशन में 17 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के CEO शामिल
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार का क्या है वो फैसला, जिसके ऊपर भड़क उठा बांग्लादेश
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार का क्या है वो फैसला, जिसके ऊपर भड़क उठा बांग्लादेश
'हम 90% यूरेनियम संवर्धन...', ईरान ने दी अमेरिका को परमाणु हमले की बड़ी धमकी, क्या बिगड़ रहे हालात ?
'हम 90% यूरेनियम संवर्धन...', ईरान ने दी अमेरिका को परमाणु हमले की धमकी, क्या बिगड़ रहे हालात ?

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget