एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, भारत संग रिश्तों से लेकर यूक्रेन और गाजा युद्ध पर हुई चर्चा

PM Modi Trump: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दूसरे कार्यकाल की बधाई दी और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.

PM Modi congratulates Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (27 जनवरी, 2025) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया.

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच पहली बार बातचीत हुई है. इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई. उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. हम पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे"

सहयोग के क्षेत्र पर चर्चा

दोनों नेताओं ने तकनीकी, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. ये सभी क्षेत्र दोनों देशों के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और इनके माध्यम से भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है.

वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. नेताओं ने संपर्क में बने रहने और जल्द ही पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर मिलने पर सहमति जताई.

पीएम मोदी ने ट्रंप को शपथ ग्रहण पर भी दी थी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर भी बधाई दी थी. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, "प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई. मैं एक बार फिर हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं. आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं". बता दें कि 20 जनवरी, 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली.

यह भी पढ़ें- मंत्रोच्चार के बीच परिवार संग गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, संतों का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget