एक्सप्लोरर

Pfizer On COVID-19: फाइजर की भविष्यवाणी- साल 2024 तक पीछा नहीं छोड़ेगी कोरोना महामारी

Pfizer On COVID-19: फाइजर (Pfizer) ने अनुमान लगाया है कि कोरोना महामारी 2024 तक खत्म नहीं होगी. फाइजर का पूर्वानुमान पिछले महीने ओमिक्रोन वेरिएंट के सामने आने के बाद आया है.

Pfizer On COVID-19: कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) की वजह से दुनियाभर में दहशत का माहौल है. इस बीच दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने अनुमान लगाया है कि कोरोना महामारी 2024 तक खत्म नहीं होगी. फाइजर इंक (पीएफई.एन) ने शुक्रवार को पूर्वानुमान लगाया कि कोविड ​​​​महामारी 2024 तक पीछा नहीं छोड़ने जा रही है. फाइजर ने 2 से 4 साल के बच्चों के लिए टीके के कमजोर प्रतिरक्षा (weaker immune) को लेकर भी चिंता जाहिर की है. 

फाइजर के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी मिकेल डोलस्टन (Pfizer Chief Scientific Officer Mikael Dolsten) ने निवेशकों को एक प्रजेंटेशन के दौरान कहा कि कुछ क्षेत्रों में अगले एक या दो साल तक COVID-19 मामले सामने आते रह सकते हैं. कंपनी का अनुमान है कि 2024 तक इस बीमारी से संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि समाज कितनी प्रभावी ढंग से टीकों और उपचारों का विकास और इस्तेमाल कर पाता है ये उसपर भी निर्भर करता है. टीकाकरण दर कम होने पर संक्रमण का खतरा बना रह सकता है.

फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन

फाइजर ने जर्मनी के बायोएनटेक एसई (22UAy.DE) के साथ अपना COVID-19 वैक्सीन विकसित की और अगले साल तक 31 बिलियन का राजस्व बनाने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि अगले साल तक 4 अरब शॉट्स बनाने की योजना है. दवा निर्माता फाइजर के पास Paxlovid नामक एक प्रायोगिक एंटीवायरल गोली भी है, जिसने क्लिनिकल टेस्ट में अस्पताल में भर्ती होने और अधिक जोखिम वाले मरीजों में होने वाली मौतों को लगभग 90 फीसदी तक कम कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: 

North Korea: उत्तर कोरिया में 10 दिनों तक हंसने और खुशियां मनाने पर बैन, शराब पी तो होगी उम्रभर की जेल

फाइजर (Pfizer) का पूर्वानुमान पिछले महीने ओमिक्रोन वेरिएंट के सामने आने के बाद आया है, जिसमें वायरस के मूल वेरिएंट की तुलना में 50 से अधिक म्यूटेशन हैं. इसने संक्रमण के खिलाफ टीके की दो खुराक की प्रभावशीलता को कम कर दिया है और दुनियाभर में तेजी से फैलने का डर पैदा हो गया है. ओमिक्रोन से पहले अमेरिकी रोग चिकित्सक एंथनी फौसी ने भविष्यवाणी की थी कि महामारी 2022 में खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. फाइजर वैक्सीन संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 सालऔर उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए अधिकृत है.

वयस्क क्लिनिकल परीक्षण में टीका लगभग 95% प्रभावी था, लेकिन फाइजर ने कहा है कि दूसरी खुराक के कुछ महीने बाद प्रतिरक्षा कम हो जाती है. शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीन की तीन खुराकें जरुरी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget