एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का आदेश- इमरान खान को मुहैया कराई जाए कड़ी सुरक्षा

इमरान खान की सुरक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शरीफ के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी कर खान की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नवनियुक्त 23वें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी रैली के दौरान कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपदस्थ प्रधानमंत्री को दी गई सुरक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शरीफ के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी कर खान की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डॉन के अनुसार मंत्रालय ने चार प्रांतों के गृह सचिवों और इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त को तत्काल पत्र भेजकर इमरान खान के लिए कड़े सुरक्षा उपाय करने को कहा है. पीएम शरीफ ने आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह को व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी करने और आदेशों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, खान की सुरक्षा व्यवस्था के तहत बानी गाला में खान के पहाड़ी आवास के बाहर एक बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है. 

इमरान ने शुरू किया देशव्यापी विरोध अभियान 
अपनी सरकार के पतन के बाद, इमरान खान ने देशव्यापी विरोध अभियान शुरू किया. हालांकि, "गंभीर खतरे के अलर्ट" के मद्देनजर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को वर्चुअली रैलियों का संचालन करने के लिए कहा गया है.

इस बीच, कार्यवाहक प्रधान मंत्री, शहबाज शरीफ ने भी गठबंधन सहयोगियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय मंत्री इसरार तारिन, सीनेटर अनवारुल हक, सरफराज अहमद बुगती और समीना मुमताज, एमएनए एहसानुल्ला रेकी और रुबीना इरफान और एमपीए बिलावल अफरीदी ने बैठक में भाग लिया.

पीएम ने की सहयोगी पार्टियों से चर्चा 
खालिद हुसैन मैगसी और जाम कमाल खान के नेतृत्व में बलूचिस्तान अवामी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम शरीफ से मुलाकात की और उनके साथ समग्र राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने बलूचिस्तान के विकास को सरकार की प्राथमिकताओं में रखने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की.

हालांकि, बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) और अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) दोनों ने कैबिनेट का हिस्सा बनने से परहेज किया है और पीएम ने उनके नेताओं को कैबिनेट में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की.

पीएम ने एएनपी नेताओं आमिर हैदर खान होती और आइमल असफंदयार से भी मुलाकात की और उनके साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. पीएम शहबाज ने 11 अप्रैल को प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटाने के बाद, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से हटाए जाने वाले पहले पीएम बन गए.

यह भी पढ़ें:

शंघाई: लॉकडाउन में धीरे-धीरे दी जा रही ढील, अधिकारियों का वादा- फूड सप्लाई की जाएगी बेहतर

Russia-Ukraine War: मारियुपोल में अब भी फंसे हैं 1 लाख लोग, मेयर की अपील- आबादी की ‘पूर्ण निकासी’ हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget