एक्सप्लोरर

पाक सेना की शर्मनाक हरकत का खुलासा, एबीपी न्यूज के हाथ लगा एक्सक्लूसिव वीडियो

पाकिस्तानी सेना की कायराना और शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है.एक वीडियो में एक रिहायशी मकान से गोलाबारी करते हुए पाकिस्तानी सैनिक दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना की कायरना हरकत पहली बार एबीपी न्यूज़ बताने जा रहा है. पाकिस्तानी सेना किस तरह अपने ही नागरिकों को कवर बनाकर भारत पर फायरिंग करती है. किस तरह अपनी चौकियों की बजाए पाकिस्तानी सैनिक रिहायशी इलाकों में बने घरों से भारतीय सीमा में मोर्टार दागते हैं. ये सिर्फ इसलिए ताकि अगर भारतीय सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई हो तो पाकिस्तानी नागरिक और उनके घरों को नुकसान हो, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान भारतीय सेना के खिलाफ दुष्प्रचार कर सके.

28 सेकेंड का ये एक्सक्लूजिव वीडियो एलओसी के पार पाकिस्तान का है. वीडियो में एक पहाड़ों पर एक घर दिखाई पड़ता है. बैकग्राउंड में अल्लाह हू अकबर और नारा-ए-तकबीर से होती है. उसके कुछ सेकेंड बाद ही मकान की छत से मोर्टार दागे जाने की आवाज आती है, जो काफी दूरी पर जाकर फटता है.

बैकग्राउंड में ‘शाबाश’ की आवाज आती है. लेकिन वीडियो के आखिर में जिस छत से गोला दागा गया है वहां पाकिस्तानी सेना के दो जवान दिखाई पड़ जाते हैं. पाकिस्तानी सेना का एक तीसरा जवान छत के करीब खड़ा हुआ. ये तीसरा जवान तब दिखाई पड़ता है जब छत से एक सिविलयन भागता है. वीडियो से साफ हो जाता है कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा में फायरिंग अपने रिहायशी इलाकों से करती है.

लेकिन आपके जेहन में ये सवाल उठ सकता है कि अगर पाकिस्तानी सेना अपने ही नागरिकों के घरों से भारत के खिलाफ युद्ध विराम का उल्लंघन यानि गोलाबारी कर रही है तो इसमें भारत को या किसी और को क्या एतराज हो सकता है, या क्यों एतराज होना चाहिए. वीडियो के पीछे की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं.

दरअसल, भारतीय सेना के पास डीआरडीओ की ओर से तैयार की गई एक ऐसी रडार है, जो उसे एरिया के सही सही कोर्डिनेट बताती है जहां से दुश्मन की फायरिंग या फिर गोला-बारी हो रही होती है.‘स्वाथी’ नाम की इस रडार की मदद से भारतीय सेना दुश्मन के उस इलाके को चिह्नित कर लेती है और भारतीय सैनिक अपनी तोप या फिर मोर्टार से ठीक उसी जगह पर गोला दाग देते है. उससे दुश्मन की फायरिंग करने वाली जगह तबाह हो जाती है. ऐसे में अगर फायरिंग किसी पाकिस्तानी घर से आ रही है तो कोर्डिनेट भी वहीं के आएंगे और भारतीय सेना की गोलाबारी भी उसी घर पर होगी.

ऐसे में अगर भारतीय सेना की गोलाबारी में पाकिस्तानी घर बर्बाद होंगे या फिर नागरिक हताहत होंगे तो पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार इस पर हौ-हल्ला काटना शुरू कर देती है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भारतीय सेना की फायरिंग अगर सिविलयन को नुकसान होता है तो तुरंत इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के किसी बड़े राजनयिक को तलब कर अपना विरोध जताना शुरू कर देती है. साथ ही संयुक्त राष्ट्र या फिर उसके समर्थित ग्रुप जैसे यूएन एमओजीआईपी यानि यूनाइटेड नेशन्स मिलिट्री ऑबजरवर ग्रुप फॉर इंडिया एंड पाकिस्तान को खबर कर देता है, जिससे पूरे मामले का अंतर्राष्ट्रीयकरण हो जाता है.

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अपनी चौकियों और बंकर्स से इसीलिए फायरिंग नहीं करती है ताकि भारत की तरफ से फायरिंग या गोलाबारी हो तो पाकिस्तानी सैनिक सुरक्षित रहें. बता दें कि बुधवार को ही पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर पूंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टर में स्मॉल-आर्म्स और मोर्टार से जबरदस्त फायरिंग की.

लेकिन जब भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की तो पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन) ने ट्वीट कर आरोप जड़ दिया कि भारतीय सेना की फायरिंग में निकयाल सेक्टर में तीन मासूम नागरिक हताहत हो गए हैं.

इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के एक सीनियर डिप्लोमेट को तलब कर निकयाल सेक्टर में भारतीय सेना की फायरिंग में घायल हुए नागरिकों का विरोध जता दिया. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बाकायदा प्रेस रिलीज जारी कर भारत को 2003 की युद्धविराम संधि तक की दुहाई दे डाली और आरोप लगाया कि इस साल अबतक यानि 1 जनवरी से लेकर 20 मई तक भारत की तरफ से 1100 से भी ज्यादा बार युद्धविराम का उल्लंघन हो चुका है.

जबकि भारतीय सेना की मानें तो हकीकत ये है कि भारतीय सैनिक पाकिस्तान की फायरिंग और गोलाबारी के खिलाफ जवाबी कारवाई करते हैं और कभी भी फायरिंग की शुरुआत नहीं करते हैं. अपनी इस प्रेस रिलीज में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कश्मीर पर अपना राग अलापना नहीं छोड़ा. बुधवार से पहले यानि सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने कुछ ऐसा ही आरोप लगाया था.

भारतीय सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ से वीडियो के बारे मे कहा कि इससे साफ हो जाता है कि किस तरह पाकिस्तानी सेना भारत और भारतीय सेना को बदनाम करने और दुष्प्रचार करने के लिए अपने ही नागरिकों को ना केवल मोहरा बनाती है बल्कि भारत पर फायरिंग और गोलाबारी करने के लिए शील्ड-कवर यानि ढाल की तरह इस्तेमाल करती है जो किसी भी प्रोफेशनल-आर्मी को शोभा नहीं देता है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Board 10वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, आज दोपहर घोषित हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

लॉकडाउन के बीच मस्जिदों में नहीं घरों में होगी अलविदा जुमे की नमाज, जानिए- घर पर कैसे करें इबादत

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget