एक्सप्लोरर

Pakistan To US: पाकिस्तान ने लगाई अमेरिका से गुहार- IMF से लोन दिलवाने में करें मदद, अभी चाहिए 1.1 अरब डॉलर

Pakistan To IMF: पाकिस्तान की मुद्रास्फीति दर दिसंबर में 24.5 फीसदी पर पहुंच गई है और उसका विदेशी मुद्रा भंडार मुश्किल से तीन सप्ताह के इम्पोर्ट को कवर कर पाएगा.

Pakistan To IMF: गर्त में जाती अर्थव्‍यवस्‍था को संभालने के लिए पाकिस्‍तान को कर्ज की तत्‍काल जरूरत है. इसके लिए पाक सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (International Monetary Fund) से एक अरब डॉलर से ज्‍यादा की राशि की मांग की है. हालांकि उसे यह राशि अभी जारी नहीं की गई है. इसलिए पाकिस्‍तान ने अब अमेरिका से सपोर्ट मांगा है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्‍तानी हुकूमत ने अमेरिका से कहा है कि उनके यहां पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ के बाद देश के पुनर्निर्माण के लिए अपनी खराब अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए $1.1 बिलियन का लोन जारी करवाया जाए.  गुरुवार (26 जनवरी) को डॉन की खबर में कहा गया कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और पाकिस्तान ने 2019 में $ 6 बिलियन बेलआउट पर साइन किए थे. ये राशि पिछले साल 1.1 बिलियन डॉलर के साथ देने का वादा किया था, जिसका उद्देश्य कर्ज जारी होने से पहले बजट घाटे को कम करना था.

तीन सप्ताह का विदेशी मुद्रा भंडार शेष
बताते चलें कि कई फैसले लिए जाने के बावजूद पाकिस्‍तानी अर्थव्‍यवस्‍था संभलने के बजाय और नुकसान में जा रही है. यहां ब्याज दरें पहले से ही 17 फीसदी पर हैं. पाकिस्तान की इन्फ्लेशन रेट दिसंबर में 24.5 फीसदी पर पहुंच गई है, और विदेशी मुद्रा भंडार मुश्किल से तीन सप्ताह के इम्पोर्ट को कवर करने लायक है. इसकी वजह से दक्षिण एशियाई राष्ट्र पाकिस्तान को बाहरी मदद की तत्‍काल आवश्‍यकता है. पाक के वित्त मंत्री इशाक डार ने बुधवार (25 जनवरी) को अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. जिस पर डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इशाक डार ने अमेरिकी अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा और नेचुरल गैस और बिजली की कीमतों में वृद्धि जैसे बहुत कड़े फैसले लेने की प्रक्रिया में है.

16.3 बिलियन डॉलर की जरूरत
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उनके देश को 'प्राण वायु' की जरूरत है, जो विनाशकारी बाढ़ के बाद उद्योग और कृषि सेक्‍टर के चुनौतीपूर्ण समय से गुजरे हैं. पिछले साल की भयंकर बाढ़ ने देश के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया. इसमें कम से कम 1,700 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इससे पहले से ही पाकिस्तान की इकोनॉमी को बहुत नुकसान हो चुका था. अभी पाकिस्तान को अपनी आर्थिक हालात को सुधारने के लिए लगभग $ 16.3 बिलियन की जरूरत है. इस महीने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने इसमें आधे से अधिक पैसे देने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें: Pakistan Rupees: पाकिस्तान के बुरे हाल! पहली बार रुपये 185 के पार, डॉलर के मुकाबले हुई रिकॉर्ड गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget