एक्सप्लोरर

Pakistan Terrorist Attack: खुद अपनी आग में जल रहा पाकिस्तान, आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Khyber Pakhtunkhwa: लोगों ने कहा, पुलिस आतंकी लड़ाई में सबसे आगे रही है और उन्हें इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा और उचित उपकरण दिए जाने चाहिए.

Pakistan Terrorist Attack: खैबर-पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में हजारों लोग क्षेत्र में बढ़ती अराजकता और आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर आए. लोगों ने कमजोर पुलिस बल को मजबूत बनाने की मांग की है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, प्रदर्शन में लोग सफेद झंडे लिए हुए थे और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पेशावर, बाजौर, डीर अपर, डीर लोअर, बन्नू, डीआई खान और अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित विरोध प्रदर्शनों में नागरिक समाज के सदस्य, वकील, राजनीतिक कार्यकर्ता और आम जनता ने भाग लिया.

आतंकी लड़ाई में सबसे आगे रही पुलिस 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने कहा कि पुलिस आतंकी लड़ाई में सबसे आगे रही है और उन्हें इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा और उचित उपकरण दिए जाने चाहिए.

रैलियां ऐसे समय में हो रही हैं जब पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित है, जिसमें ज्यादातर खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और पंजाब का शहर मियांवाली और इस्लामाबाद के बाहरी इलाके शामिल हैं. 

पेशावर आतंकी हमले में 101 लोग मारे गए

30 जनवरी को, पेशावर के रेड जोन क्षेत्र में एक मस्जिद में बड़ा विस्फोट हुआ, जहां 300 से 400 लोग, जिसमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे, नमाज के लिए जुटे थे. आत्मघाती विस्फोट से मस्जिद की दीवार और छत गिर गई जिसमें 101 लोग मारे गए. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पिछला महीना 2018 के बाद से सबसे घातक रहा, जिसमें 134 लोगों ने अपनी जान गंवाई और देश भर में कम से कम 44 आतंकवादी हमलों में 254 लोग घायल हुए.

शुक्रवार को केपी के शांगला जिले में स्थानीय अधिकार संगठनों द्वारा आयोजित कई रैलियों का आयोजन किया गया. पीटीआई, पीपीपी, अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) और अन्य सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतृत्व ने रैलियों को संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें: China America Balloon: चीन की अकड़ हुई कम! अमेरिकी हवाई क्षेत्र में उड़ रहे बैलून को लेकर माफी मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget