एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने किया फतह 2 का सफल परीक्षण, क्या भारत के लिए है चुनौती?, जानें पाकिस्तानी मिसाइल में क्या है खास

Pakistan Fatah-II: पाकिस्तान ने पिछले महीने के अंत में स्वदेशी रॉकेट प्रणाली 'फतह-2' का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया. जिसको लेकर कहा जाए रहा है कि इससे भारत की चिंताएं बढ़ सकती हैं.

Pakistan: पाकिस्तान ने 27 दिसंबर को गाइडेड मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, फतह-2 का सफल परीक्षण किया है. यह फतह-1 गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम का एक अपग्रेडेड वर्जन है, जिसकी रेंज पहले की तुलना में ज्यादा होगा. पाकिस्तान का दावा है कि फतह 2 में रडार से बचने के साथ ही अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने की क्षमता है.

परीक्षण की घोषणा करते समय, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि नया रॉकेट सिस्टम अत्याधुनिक एवियोनिक्स, उन्नत नेविगेशन सिस्टम और अद्वितीय उड़ान पथ से लैस है. 400 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल में अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने की क्षमता है. इससे पहले पाकिस्तान ने 24 अगस्त 2021 को फ़तह 1 रॉकेट सिस्टम का परीक्षण किया था. 

सटीक हमला करने में सक्षम 

आईएसपीआर के अनुसार, ‘फतह-2 ’ रॉकेट को ट्रैक कर पाना दुश्मन के मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए आसान नहीं होगा.यह अपने लक्ष्य पर बेहतर अंदाज में निशाना लगाने में सक्षम है. पाकिस्तान का दावा है कि  फतह-2  सैटेलाइट और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का एक साथ इस्तेमाल करते हुए अपने लक्ष्य पर सटीक हमला कर सकता है. 

फतह-1 से कही ज्यादा इसकी रेंज 

फतह-2 रॉकेट सिस्टम की रेंज 400 किमी तक बताई जा रही है. जबकि इससे पहले  फतह-1 की रेंज 140 किमी ही थी. ऐसे में फतह-2 की रेंज बहुत अधिक बढ़ गई है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना पहले ही फतह-1, चीनी ए-100, यरमौक सीरीज और नस्र टेक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करती है. ऐसे में फतह-2  के आ जाने से पाकिस्तानी सेना को काफी मजबूती मिलेगी. बीबीबी ने अपनी रिपोर्ट में रक्षा मामलों के विशेषज्ञ से बात करते हुए दावा किया है कि फतह-2 फ़्लैट ट्रैजैक्ट्री व्हीकल है जिसे रडार पर देखना और नष्ट करना आसान नहीं है.दावा है कि इसे रडार पर नहीं देखा जा सकता.

भारत के लिए फहत 2 नई चुनौती 

एक्सपर्ट का कहना है कि फतह-2, भारत के मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम के मुक़ाबले में एक प्रभावी हथियार है. हालांकि भारत भी लगातार अपने मिसाइल सिस्टम को काफ़ी बेहतर बना रहा है. मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है. इससे पहले भारत अपनी रक्षा प्रणाली में लंबी दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइल शामिल कर चुका है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मस्जिद के बाहर इमाम को गोलियों से भूना, मौत के बाद इलाके में दहशत, जुड़ा है इजरायल-हमास कनेक्शन?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget