एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, पेशावर में क्लीनिक में घुस कर सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

Minority In Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है. गुरुवार को ही पेशावर में अज्ञात लोगों ने क्लीनिक में घुस कर सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी.

Minority In Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का एक और मामला सामने आया है. गुरुवार को पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गयी. हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे. सिंह शहर के चरसद्दा रोड पर क्लीनिक चला रहे थे.

पुलिस ने बताया कि हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) अपने क्लीनिक पर थे तभी हमलावर उनके केबिन में घुस गये और गोलियां चला दीं. पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

पेशावर में करीब 15,000 सिख रहते हैं जिनमें अधिकतर कारोबार करते हैं और कुछ फार्मेसी चलाते हैं. साल 2018 में भी एक सिख चरणजीत सिंह की पेशावर में अपराधियों ने हत्या कर दी थी. पेशावर में ही पिछले साल न्यूज एंकर रविद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे पहले 2016 में एक नेता सोरेन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

2017 की जनगणना के मुताबिक, अल्पसंख्यक समुदाय में सबसे अधिक आबादी पाकिस्तान में हिंदू की है. उसके बाद ईसाई हैं. पाकिस्तान में सिख, अहमदी और पारसी भी अल्पसंख्यक हैं.

भारत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने का मामला लगातार उठाता रहा है. 24 सितंबर को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा था, ‘‘उनके (इमरान खान) देश में आतंकवादी बेरोक टोक खुलेआम आ जा सकते हैं, जबकि आम लोगों विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का जीवन इसके उलट है.’’

New IAF Chief: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने संभाला 27वें वायु‌सेना प्रमुख के तौर पर चार्ज, जानिए उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget