एक्सप्लोरर

Pakistan-America: पाकिस्तान ने अमेरिका को दे दी धमकी, कहा- हम किसी देश के आगे नहीं झुकेंगे अगर...

Pakistan-America: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि 'चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी के दावों की पाकिस्तानी कानून के मुताबिक पारदर्शिता पूर्ण जांच की जानी चाहिए.'

Pakistan-America: पाकिस्तान ने अमेरिका के सुझावों को नकार दिया है. 8 फरवरी को हुए चुनाव में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग कर रहे अमेरिका को पाकिस्तान ने फटकार लगाई है. पाकिस्तान ने कहा किसी भी बाहरी देश के आदेश के आगे पाकिस्तान झुकने वाला देश नहीं है. शुक्रवार को अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज बहरा बलूच ने कहा 'कोई भी देश, स्वतंत्र और संप्रभु देश पाकिस्तान को आदेश नहीं दे सकता.'

पाकिस्तान ने अमेरिका को क्या कहा?
डॉन न्यूज के मुताबिक मुमताज ने कहा, 'हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में निर्णय लेने के लिए अपने संप्रभु अधिकार में यकीन रखते हैं.' मुमताज बलूच ने इस तरह के बयान तब दिए हैं, जब उनके अमेरिकी समकक्ष ने पाकिस्तान के चुनाव में जांच की मांगों को आगे बढ़ाने की बात कही थी. सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि 'चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी के दावों की पाकिस्तानी कानून के मुताबिक पारदर्शिता पूर्ण जांच की जानी चाहिए.' मैथ्यू मिलर ने यह भी कहा था कि 'कथित धांधली की जांच को हम आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, और जल्द ही खत्म होते देखना चाहते हैं. 

इमरान खान ने की थी चुनाव में जांच की मांग
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान में हुए चुनावों में इमरान खान ने जमकर धांधली का आरोप लगाया था. इमरान खान ने अमेरिका से चुनाव में हस्तक्षेप करने की मांग की थी. इमरान समर्थक कई उम्मीदवार धांधली के आरोपों को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित करने में भी काफी समय लगाया था. वहीं अब पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है.

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा करते हुए 9 मार्च को मतदान की तारीख निर्धारित की है. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का करीब 11 साल बाद एक बार फिर राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है. इस समय में पाकिस्तान में डॉ. आरिफ अल्वी राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक शनिवार 12 बजे से उम्मीदवार लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में नामांकन दर्ज करा सकते हैं. 4 मार्च को आवेदनों की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः BAPS हिंदू मंदिर में टाइट नियम! पहनकर गए ये चीजें तो नहीं मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget