एक्सप्लोरर

UNSC की अध्यक्षता करते-करते कश्मीर को लेकर खेल करेगा पाकिस्तान? भारत को हो रही है टेंशन ?

UN Security Council: इस्लामाबाद संयुक्त राष्ट्र में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है. ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र के बीच साझेदारी पर एक ब्रीफिंग भी होगी.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई तौर पर अध्यक्षता करने वाले पाकिस्तान ने अपनी कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं. जुलाई में होने वाली बैठक के दौरान वो एक बार फिर से कश्मीर का राग अलपाने की कोशिश में है. इसी के मद्देनजर भारत भी तैयारियों में जुटा है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी हफ़्ते एक उच्च-स्तरीय पहली खुली बहस होगी, जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार करेंगे. हालांकि यह बहस मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, लेकिन इस्लामाबाद इस खुली बहस के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है. ऐसे में भारत भी इस बहस के दौरान कश्मीर पर एक बयान देने की तैयारी में है. 

UN में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने क्या कहा ?
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ़्तिख़ार अहमद ने 1 जुलाई, 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अब समय आ गया है कि कश्मीर विवाद का समाधान किया जाए और मैं कहना चाहूंगा कि यह सिर्फ़ पाकिस्तान की ज़िम्मेदारी नहीं है. हम यहां अस्थायी रूप से हैं, एक अस्थायी सदस्य के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि विशेषकर परिषद के स्थायी सदस्यों का ये फर्ज है कि वे अपने प्रस्तावों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएं."

OIC की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर भी जोर दे रहा पाकिस्तान
इस्लामाबाद संयुक्त राष्ट्र में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है. पाकिस्तान का दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र के बीच साझेदारी पर एक ब्रीफिंग होगी, जिसकी अध्यक्षता एक बार फिर विदेश मंत्री डार करेंगे. 1969 में गठित ओआईसी के सदस्यों में पश्चिम एशिया, अफ्रीका और एशिया के 57 देश शामिल हैं. इस समूह ने जम्मू-कश्मीर के मामले में भारत के रवैये पर बार-बार सवाल उठाए हैं और उसकी आलोचना भी की है.

भारत की क्या है चिंता ?
जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र के बीच क्षेत्रीय साझेदारी को मज़बूत करने पर ज़ोर दिए जाने की उम्मीद है. हालांकि भारत को इस बात की चिंता है कि ओआईसी संयुक्त राष्ट्र के असमान और भौगोलिक रूप से बिखरे सदस्यों के लिए एक प्रमुख क्षेत्रीय भागीदार बन सकता है. नई दिल्ली की चिंता के मुद्दों पर ओआईसी की पूर्व स्थिति को देखते हुए भारत से अपेक्षा की जाती है कि वह इन चिंताओं के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के देशों के साथ मिलकर काम करेगा.

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की मदद कर रहा था ये छोटा सा बच्चा, जानें अब आर्मी देने वाली है कौन सा बड़ा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में गिरफ्तार हुआ कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, ढाई लाख का घोषित था इनाम
US में गिरफ्तार हुआ कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, ढाई लाख का घोषित था इनाम
यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget