एक्सप्लोरर

शहबाज के बयान के बाद फिर पलटा पाकिस्तान, कहा- जब तक आर्टिकल 370 की बहाली नहीं, तब तक...

Pakistan के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत शुरू करने को लेकर बयान दिया. हालांकि, उनके बयान के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठा दिया और फिर से भारत के सामने शर्त रख दी.

Pakistan On Article 370 And Kashmir: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया है. मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय ने 'अपनी बिना शर्त बातचीत' के प्रपोजल में संशोधन करते हुए कहा कि जब तक भारत अनुच्छेद 370 पर लिए गए कदम को वापस नहीं लेता, तब तक दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हो सकती.

हैरानी की बात तो यह कि पीएमओ के बयान से ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ बिना शर्त बातचीत करने के संकेत दिए थे. समाचार चैनल अल अरबिया को दिए एक इंटरव्यू में शरीफ ने कहा कि यूएई दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है और वह 'उद्देश्य की ईमानदारी' के साथ बातचीत करेंगे. पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि उनका देश और भारत पड़ोसी हैं और उनके पास एक-दूसरे के साथ रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

'हमने भारत के साथ तीन युद्ध किए हैं...'

पाकिस्तान के पीएम ने कहा, "यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से झगड़ा करें और समय और संसाधनों को बर्बाद करें... हमने भारत के साथ तीन युद्ध किए हैं और यह केवल लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी लेकर आया है. हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं, बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों."

शहबाज का पीएम मोदी को संदेश

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सरकार "गरीबी को कम करना, समृद्धि हासिल करना, हमारे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार प्रदान करना चाहती है और बम और गोला-बारूद पर हमारे संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहती." उन्होंने कहा, "यही संदेश मैं पीएम मोदी को देना चाहता हूं." शरीफ ने आगे कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है कि पड़ोसी परमाणु शक्ति संपन्न हैं और हथियारों से लैस हैं. 

पाक पीएमओ ने क्या कहा?

इंटरव्यू का हवाला देते हुए पाकिस्तान PMO के एक प्रवक्ता ने कहा कि शरीफ ने लगातार कहा था कि पाकिस्तान और भारत को बातचीत के माध्यम से अपने द्विपक्षीय मुद्दों को हल करना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, "हालांकि, पीएम ने बार-बार ऑन रिकॉर्ड कहा है कि जब तक भारत कश्मीर पर अपना कदम वापस नहीं लेता तब तक बातचीत संभव नहीं है."

ये भी पढ़ें- क्या इच्छा मृत्यु के फैसले में होगा संशोधन? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गरिमापूर्ण मौत का सभी को अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget