एक्सप्लोरर

Pakistan Government: अब पाकिस्तान भी करेगा ईवीएम का इस्तेमाल, विपक्ष ने संसद में फाड़ी बिल की कॉपी

Pakistan Government: पाकिस्तान सरकार ने सदन में एक बिल पास करते हुए चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल को मंजूरी दी है.

Opposition walks out: पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को सदन में एक बिल पास करते हुए चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार अगले चुनावों को प्रभावित करने के लिए ईवीएम का इस्तेमाल करने जा रही है. इस बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉक आउट करते हुए बिल की कॉपी फाड़ कर अपना विरोध प्रकट किया है. इस दौरान सदन में विपक्ष के कुछ नेता इमरान खान को ‘वोट चोर’ बुलाते हुए भी नजर आए. पाकिस्तान के नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ ने कहा, यह पाकिस्तानी संसदीय इतिहास का सबसे काला दिन है.

इस बिल पर संसद में हुई वोटिंग पर सरकार को विपक्ष के 203 मत के मुकाबले 221 वोट मिले हैं. वहीं वोटिंग से पहले पीएम इमरान खान ने अपनी सरकार के सहयोगी दलों मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) के साथ बैठक की थी. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, ईवीएम को लेकर पाकिस्तान में सबसे बड़ी समस्या 90 लाख से अधिक विदेशी पाकिस्तानियों को मतदान का अधिकार देने को लेकर है. सरकार पिछले कई महींनो से अपने विदेशी नागरिकों के ऑनलाइन वोट देने के अधिकार पर काम कर रही है. पाकिस्तान में पिछले आम चुनावों में हुए मतदान में इमरान खान की जीत का बहुत बडा श्रेय उनके विदेशी मतदाताओं को जाता है. गौरतलब है, पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 2023 में होने हैं.

इमरान खान के मुताबिक, पाकिस्तान में चुनावों के बाद हर बार वोट को लेकर हर बार सवाल खडे होते हैं. ऐसे में ईवीएम के जरिए होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग से चुनावों में होने वाली निष्पक्षता बढ़ेगी. वहीं इस पर पाकिस्तानी विपक्षी नेताओं का आरोप है कि महंगाई और सेना से तनाव की खबरों के बीच अपनी सत्ता बचाने के लिए इमरान चुनावों में ईवीएम लागू करना चाह रहे हैं.

Multilateral Talks: चीन में अफगानिस्तान पर होने वाली तीसरी मंत्रीस्तरीय बैठक में तालिबान को आमंत्रित करेगा पाकिस्तान

In Pics: अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, जानें- क्यों

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Explained: ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
Explained: ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget