पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, क्यों लिया अजीत डोभाल का नाम
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी मजहर जमील ने भारत पर TTP और BLA को समर्थन देने का आरोप लगाया और इसे डोभाल सिद्धांत कहा.

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जहर उगलने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है. हाल ही में पाकिस्तान के एक पूर्व सैन्य अधिकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मजहर जमील ने NSA अजीत डोभाल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) डोभाल पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को सपोर्ट करते हैं. ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है.
HT की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में 13 अक्टूबर को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) के एक प्रोग्राम में मजहर जमील ने डोभाल के खिलाफ बयान दिया. उन्होंने 1971 में मुक्ति वाहिनी और 1980 में श्रीलंका के संगठन LTTE को भारत की तरफ से समर्थन देने का गंभीर आरोप लगाया. इस कथित रणनीति को जमील ने डोभाल सिद्धांत’ नाम दिया. अफगानिस्तान में 2001 से 2014 के बीच भारत की भूमिका का भी जिक्र किया.
A rare keynote address on ‘Nuclear Deterrence and Strategic Stability in South Asia’ was delivered at the IISS in London by Lieutenant General (Retd) Mazhar Jamil – Adviser to the National Command Authority (NCA), Government of Pakistan, and former Director-General of the Strategic Plans Division (SPD) (2015–17) – at the 11th ‘track 1.5’ IISS–CISS workshop, on 13 October 2026. This was the first time a former Pakistan SPD chief had spoken in London since 2020. Recording and transcript available: https://t.co/a6CLaoWFrq
— IISS News (@IISS_org) October 19, 2026
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उठाए सवाल
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की हालत खराब कर दी थी. उस वक्त भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का भरपूर इस्तेमाल किया था. इस मुद्दे को लेकर भी मजहर जमील ने सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि ब्रह्मोस मिसाइल परमाणु और सामान्य विस्फोटक वाले हथियार ले जाने में सक्षम है. हालांकि, जमील का ये आरोप बिलकुल उनके दावे से मेल नहीं खाता है. DRDO और ब्रह्मोस एयरोस्पेस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ब्रह्मोस मिसाइल वॉरहेड ले जाने का काम करती है.






















