एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में पाकिस्तान, चीन से मिलने वाला है खतरनाक हथियार, जानें कैसे बढ़ेगी ताकत

India Pakistan Tension: पाकिस्तान को चीन से जल्द ही J-35A फाइटर एयरक्राफ्ट मिल सकती है. पाकिस्तान ने चीन के साथ हथियारों को लेकर एक डील साइन की थी.

India Pakistan Tension: पाकिस्तान जल्द ही अपनी ताकत बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. उसे चीन से J-35A जेट मिलने वाले हैं. यह चीन का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है. पाक इससे ताकत बढ़ाने की फिराक में है. चीन की ओर से जल्द ही इसकी सप्लाई शुरू हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स के कुछ पायलट इस एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन की ओर से अहम कदम उठाया जा सकता है.

पाकिस्तान को J-35A एयरक्राफ्ट के साथ-साथ PL-17 एयर टू एयर मिसाइल भी मिल सकती है. यह एयरक्राफ्ट पर ही तैनात की जाएगी. एयरक्राफ्ट के साथ-साथ मिसाइल की डील भी साइन हुई है. PL-17 की करीब 400 किलोमीटर तक की रेंज है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया था. पाक को बुरी तरह बेइज्जत होना पड़ा था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक को पहली बार इतना बड़ा हथियार मिलेगा.

पाकिस्तान को कब मिलेंगे एयरक्राफ्ट

पाकिस्तान ने चीन के साथ 40 फाइटर एयरक्राफ्ट की डील साइन की है. चीन को दिसंबर 2024 में इसके लिए ऑर्डर मिल गया था, लेकिन डिलिवरी अभी तक नहीं हो पायी है. चीन अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच पाकिस्तान को फाइटर एयरक्राफ्ट सौंप सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है.

J-35A में क्या-क्या है खूबी

J-35A को शेनयांग J-35A के नाम से भी जाना जाता है. इसे शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (SAC) ने विकसित किया है. इस एयरक्राफ्ट की स्टील्थ तकनीक रडार क्रॉस-सेक्शन को कम करती है. यह रडार से बचने की क्षमता रखता है. इसकी स्पीड की बात करें तो यह करीब मैक 2.0 की रफ्तार से उड़ता है.

भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की. इसके जरिए उसने पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखाया. हालांकि फिर भी पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आ रहा. वह अब अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने की कोशिश में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget