एक्सप्लोरर

Pakistan Budget : रक्षा बजट तो बढ़ा दिया, लेकिन पाकिस्तान ने हिंदुओं को नहीं दिया एक भी रुपया, जानें पूरी खबर

Pakistan Budget : अल्पसंख्यकों के लिए कोई कल्याणकारी योजना के लिए फंड का आवंटन नहीं किया. जबकि पिछले बजट में अल्‍पसंख्‍यकों के लिए 10 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये का आवंटन किया था.

Pakistan Budget : पाकिस्तान ने इस बार अपने बजट में डिफेंस पर खर्च बढ़ाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के लिए कोई कल्याणकारी योजना के लिए फंड का आवंटन नहीं किया. साल 2024-25 के लिए जारी बजट में हिंदू, ईसाई जैसे अल्‍पसंख्‍यकों के लिए कोई भी कल्‍याणकारी योजना शुरू नहीं की, जबकि पिछले बजट में अल्‍पसंख्‍यकों के लिए 10 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये का आवंटन किया गया था. वियॉन न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई, सिख और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यक परेशान हैं, ऐसे में भी बजट में कोई ऐलान नहीं किया गया. पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं. इससे पहले भी हिंदुओं और ईसाइयों के जबरन धर्म परिवर्तन, लड़कियों के अपहरण, मंदिरों में तोड़फोड़ और हमले की खबरें आई थीं. इसके बाद भी अल्‍पसंख्‍यकों के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है.

रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल पाकिस्तान में 2024-25 के लिए धार्मिक मामलों के मंत्रालय का बजट 1,861 मिल‍ियन रुपये कर दिया गया है, जो पहले 1,780 मिल‍ियन रुपये था. पाकिस्‍तान का धार्मिक मामलों का मंत्रालय हज यात्रा भी कराता है. मानवाधिकारों के लिए भी बजट का आवंटन कम कर दिया गया है. साल 2024-25 के लिए 10 करोड़ 40 लाख पाकिस्‍तानी रुपये का आवंटन किया गया है, जो पहले 81 करोड़ 40 लाख रुपये था. इसके बाद से मानवाधिकारों को लेकर आवंटित फंड पर भी सवाल उठने लगे हैं. 

पाकिस्तान ने बढ़ाया रक्षा बजट
पाकिस्तान ने इस साल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए अलॉटमेंट 15 प्रतिशत बढ़ाकर 2,122 अरब रुपये कर दिया है. यह पिछले वित्त वर्ष के रक्षा बजट की तुलना में काफी ज्यादा है. भाषा की खबर के मुताबिक, कर्ज संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब देश को कहीं से भी पैसा नहीं मिल पा रहा है. रक्षा बजट पाकिस्‍तान की कुल जीडीपी का 1.7 प्रतिशत है. इससे पता चलता है कि शहबाज शरीफ ने जनरल असीम मुनीर के लिए पूरा खजाना ही खोल दिया .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget