एक्सप्लोरर

Saudi Arabia India: भारत और सऊदी अरब की नजदीकियों से टेंशन में पाकिस्तान, जानें क्यों भारत पर मेहरबान हैं क्राउन प्रिंस

Saudi Arabia India: सऊदी के विदेश मंत्री ने भी कहा था कि भारत के साथ रिश्‍ते अब और मजबूत हुए हैं. भारत के PM नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के बीच भी रिश्‍ते काफी मजबूत हैं.

Saudi Arabia: सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते हाल के दिनों में बेहतर हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों में खटास आई है. दरअसल, सऊदी अरब से पाकिस्तान को अब तक आर्थिक मदद नहीं मिल पाया है. इसके साथ ही भारत और सऊदी अरब के संबंधों को देख पाकिस्तान तिलमिलाया जरूर होगा.

ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान का हमेशा से करीबी माना जाने वाला सऊदी अरब भारत का खास कैसे बनता जा रहा है. यह बात सबको मालूम है कि पाकिस्तान कभी नहीं चाहेगा कि भारत और सऊदी अरब करीब आए. दरअसल, बॉलीवुड और क्रिकेट, ये दो चीजें हैं जिससे सऊदी अरब और भारत के रिश्‍ते और मजबूत होते जा रहे हैं. अब खबर है कि सऊदी अरब आईपीएल के मालिकों की मदद से दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग शुरू करना चाहता है. 

कर्ज मांगने की वजह से पाकिस्तान से दूरी बना रहा है सऊदी 

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग शुरू होने के बाद भारत और सऊदी के रिश्ते और मधुर हो सकते हैं. दूसरी तरफ आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहा पाकिस्तान कई दफा मदद की गुहार लगा चुका है. ऐसे में पाकिस्तान के सहयोगी देश भी उससे दूरी बना रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि बॉलीवुड और क्रिकेट की बदौलत भारत की पकड़ मिडिल ईस्‍ट में मजबूत हुई है. इसमें सऊदी अरब का बेहद ही महत्वपूर्ण रोल रहा है. 

पाकिस्‍तान के जाने-माने पत्रकार डॉक्‍टर कमर चीमा ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण अपने सहयोगी देशों से रिश्ते खराब कर रहा है. उनका कहना है कि पहले से कर्ज में दबे होने के रकाण पाकिस्तान के मित्र देश भी दूरी बना रहे हैं. 

भारत को लेकर सऊदी के विदेश मंत्री ने कहा 

इससे पहले मार्च में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल सौद ने भी कहा था कि भारत के साथ रिश्‍ते अब और मजबूत हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के बीच भी रिश्‍ते काफी मजबूत हैं. ऐसे में उन्होंने भारत के साथ रिश्‍तों को प्राथमिकता करार दिया था. 

सऊदी में फिल्‍मों पर बैन हुआ करता था 

गौरतलब है कि सऊदी अरब में सन् 1979 में ईरान की क्रांति के बाद फिल्‍मों पर बैन लगा हुआ था लेकिन साल 2018 में सऊदी अरब ने फिल्‍मों पर लगा बैन हटा दिया.  यही हाल क्रिकेट का भी रहा है. सन् 1960 में पहली बार देश में क्रिकेट का जिक्र मिलता है. अब तो आलम यह है कि सऊदी में क्रिकेट के जबरदस्त फैन हैं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan China Blasphemy: अल्‍लाह के अपमान पर चीनी इंजीनियर को पीट-पीटकर मारना चाहते थे पाकिस्तानी और फिर...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget