एक्सप्लोरर

Parvez Musharraf: पाकिस्तान के सेना प्रमुख से राष्ट्रपति बनने तक का सफर, 10 प्वाइंट में जानिए परवेज मुशर्रफ का जीवन

Parvez Musharraf Passes Away: परवेज मुशर्रफ का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. बंटवारे के बाद उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था.

Pervez Musharraf Dies: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे वक्त से हार्ट और किडनी की समस्या से परेशान थे. मुशर्रफ भले ही पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स रह चुके हों लेकिन उनका जन्म भारत में हुआ था. बंटवारे से पहले उनका परिवार दिल्ली में रहता था. 

उनके बारे में जानिए 10 बड़ी बातें 

  1. मुशर्रफ का जन्म दिल्ली के दरियागंज इलाके में 11 अगस्त 1943 को हुआ था. बंटवारे के बाद उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था. 
  2. उनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में बड़े अधिकारी थे. पिता की तरह उन्होंने भी पाकिस्तान की सेना ज्वाइन की और सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचे. वह उन नेताओं में से एक थे जो पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष रहने के बाद राष्ट्रपति बने. 
  3. परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेनाध्यक्ष बनाया था. सेना की कमान आने के बाद मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ ही साजिश रच दी और कारगिल को कब्जाने की कोशिश की. हालांकि, भारतीय सेना के आगे हार का सामना करना पड़ा.
  4. 1999 में उन्होंने सैन्य तख्तापलट कर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया और 9 साल तक देश पर शासन किया. शुरुआत में उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी के रूप में काम किया. बाद में 2001 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद रफीक तरार के इस्तीफे के बाद खुद राष्ट्रपति बन गए थे. 
  5. जून 2001 में मुशर्रफ ने भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से आगरा में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में मुलाकात की. जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर समझौता नहीं हो सका था इसलिए यह शिखर सम्मेलन असफल रहा था.
  6. मुशर्रफ के कार्यकाल में ही दिसंबर 2001 में भारत की संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 14 लोग शहीद हो गए थे. इसके बाद दोनों देशों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई थी. 
  7. 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान मुशर्रफ ने भारत और पाकिस्तान ने तनाव कम करने और सीमा पर शत्रुतापूर्ण संबंध रोकने का समझौता किया था. 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर उन्होंने बॉर्डर पर तनाव कम करने के लिए सैनिकों की तैनाती कम करने की घोषणा की थी.
  8. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते 2008 में मुशर्रफ को पाकिस्तान में चुनाव कराने पर मजबूर होना पड़ा. चुनाव बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया और परिवार सहित दुबई चले गए थे.
  9. 2010 में उन्होंने 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' का गठन किया और 2013 में चुनाव लड़ने के लिए पाकिस्तान लौटे. मुल्क लौटने पर उन पर बेनजीर भुट्टो की हत्या कराने और राजद्रोह सहित कई मुकदमों का सामना करना पड़ा. 
  10. 2019 में उन्हें मुल्क में आपातकाल लगाने के आरोप में देशद्रोह का दोषी पाया गया. इस अपराध के लिए अदालत ने उन्हें उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी. इस सजा को बाद में लाहौर उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था.

ये भी पढ़ें-Parvez Musharraf Death: पाकिस्तान के वो राष्ट्रपति जो भारत में हुए पैदा, 2 को मौत के लिए अपने मुल्क में नहीं मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget