एक्सप्लोरर

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का इमरान खान पर निशाना, कहा- वो घोर राजद्रोह के दोषी हैं

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ ने कहा कि देश के खिलाफ ‘साजिश’ में शामिल खान और अन्य लोग घोर राजद्रोह के दोषी हैं और इनके खिलाफ संविधान के अनुच्छेद छह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को कहा कि देश के खिलाफ साजिश में शामिल प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य लोग घोर राजद्रोह के दोषी हैं और इनके खिलाफ संविधान के उल्लंघन का मामला चलाया जाना चाहिए. पूर्व प्रधानमंत्री का यह बयान तब आया जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद (नेशनल असेंबली) को भंग करने के इमरान की सलाह को मंजूरी दे दी है. अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर संकट से जूझ रहे प्रधानमंत्री ने ये विवादित सिफारिश की थी.

फिलहाल इलाज के लिए जमानत पर लंदन में रह रहे 72 साल के नवाज़ शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘आज, एक आदमी ने सत्ता के मद में संविधान को कुचल दिया.’’

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ ने कहा कि देश के खिलाफ ‘साजिश’ में शामिल खान और अन्य लोग घोर राजद्रोह के दोषी हैं और इनके खिलाफ संविधान के अनुच्छेद छह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. वर्ष 2017 में पनामा पेपर्स मामले के बाद शीर्ष अदालत ने शरीफ को पद से हटा दिया था. वर्ष 2018 में शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शरीफ को आजीवन कोई सार्वजनिक पद हासिल करने के लिहाज से अयोग्य घोषित कर दिया था.

शरीफ के छोटे भाई शहबाज ने कहा कि संविधान का खुलेआम उल्लंघन करने को लेकर इमरान के खिलाफ अनुच्छेद छह लागू होगा. प्रतिपक्ष के नेता और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सुरी ने इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करके एक ‘असंवैधानिक’ काम किया है.

इस बीच इमरान खान ने रविवार को कहा कि उपाध्यक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद से विपक्षी दल स्तब्ध हैं. उपाध्यक्ष ने विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रूप से पेश किये गये अविश्वास प्रस्ताव को अनुच्छेद पांच के तहत ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए खारिज कर दिया था.

इमरान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नेशनल असेंबली की कार्यवाही और निचले सदन में उनकी पार्टी की ताकत ‘अप्रासंगिक‘ हो जाती है, क्योंकि यह साबित हो चुका था कि सरकार गिराने के लिए विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ‘विदेशी साजिश’ का हिस्सा है.

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget