एक्सप्लोरर

Imran Khan On India US: PM मोदी-बाइडेन के जॉइंट स्‍टेटमेंट में आतंक पर वार, PAK को कटघरे में देख बौखलाए इमरान, जानें क्‍या कहा

Pakistan News: पूर्व PM इमरान खान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति के संयुक्त बयान में पाकिस्तान का जिक्र किए जाने पर भड़क गए. इमरान ने अपने यहां की हुकूमत को भी निशाने पर लिया.

PM Modi Joe biden Joint Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका (US) की राजकीय यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) के पीएम मोदी (PM Modi) के साथ जारी किए संयुक्त बयान से पाकिस्‍तान (Pakistan) की सियासत में खलबली-सी मच गई है. बयान में पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद (terrorism) को सीमा पार से बढ़ावा देने वाला बताया गया. साथ ही भारत और अमेरिका दोनों ने पाकिस्‍तान को 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले और उसके बाद पठानकोट हमले के अपराधियों को दंडित करने के लिए कहा है. 

पीएम मोदी और जो बाइडेन के संयुक्‍त बयान से खफा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर लंबा-चौड़ा ट्वीट लिखा. ट्वीट में इमरान ने कहा, ''जनरल बाजवा ने अपने पीडीएम साथियों के साथ दावा किया कि मैंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया है. अब हम उनसे और पीडीएम से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि सरकार में एक साल रहने और पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अमेरिका की अनगिनत यात्राओं के बाद, भारत और अमेरिका के संयुक्‍त बयान में पाकिस्‍तान की किरकरी की गई है, उस पर क्‍या कहेंगे?''

पीटीआई चीफ ने शहबाज सरकार को बताया इंपोर्टेड गवर्नमेंट
इमरान ने कहा, ''उन (भारत और अमेरिका) के संयुक्‍त बयान में पाकिस्तान को भारत में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया गया है. लेकिन कश्मीर में घोर मानवाधिकारों के दुरुपयोग या भारत में अल्पसंख्यकों (मुसलमानों) के साथ भयावह व्यवहार के बारे में कोई संतुलित बयान जारी नहीं किया गया. तो अब आयातित सरकारी प्रयोग (Imported Govt Experiment) ने न केवल पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रासंगिक बना दिया है बल्कि हमारा लोकतंत्र, कानून का शासन और संपूर्ण आर्थिक और संस्थागत ढांचा भी हमारी आंखों के सामने ढह रहा है.'' 

पीएम मोदी और बाइडेन के बयान में यह कहा गया था
बता दें कि 23 जून को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद में संबोधन देने के साथ ही जो बाइडेन के साथ एक संयुक्‍त बयान भी जारी किया गया था. मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि आतंकवाद से निपटने में “कोई किंतु-परंतु” नहीं हो सकता है. उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात दोहराई. मोदी के बयान पर पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपने यहां के नेताओं से प्रतिक्रिया मांगी. पाकिस्तानी अखबार की वाशिंगटन से जारी एक खबर में कहा गया कि पीएम मोदी के संयुक्त बयान में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया गया है. साथ ही पाक को निशाने पर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पूरी, अब शनिवार को करेंगे इस देश का राजकीय दौरा, जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget