एक्सप्लोरर

जीते चाहे कोई, सेना प्रमुख के सिर पर ही सजेगा 'ताज', जानिए क्यों चुनाव की असली विजेता कहलाती है पाकिस्तानी आर्मी

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में गुरुवार (8 फरवरी) को मतदान हो रहा है. चुनावी नतीजे देर रात तक जारी हो जाएंगे, जिसके बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा.

Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन नतीजे सभी को मालूम हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान का राजनीतिक इतिहास ही कुछ ऐसा है. भले ही किसी भी पार्टी को जीत मिली, लेकिन जीतने वाला उम्मीदवार पाकिस्तानी सेना का भरोसमंद व्यक्ति ही होता है. पाकिस्तानी सेना जिस शख्स को चाहती है, उसे चुनाव में जीत दिलवाकर प्रधानमंत्री बनवाती है. इस बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अपना दांव नवाज शरीफ पर लगाया गया है. 

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही है कि नवाज शरीफ की 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज' (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. इसके साथ ही इस बार सेना ने नवाज शरीफ पर भरोसा जताया है. पिछली बार सेना ने इमरान को 'सिलेक्ट' करवाया, लेकिन अपने कार्यकाल के मध्य में ही उन्होंने बगवात कर दी. इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें पीएम पद गंवाना पड़ा. इमरान ने खुद सेना पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाया था. 

राजनीति में हस्तक्षेप का लंबा इतिहास

दरअसल, 1947 में अस्तित्व में आने के बाद से पाकिस्तान की सेना ने देश में तीन बार मार्शल लॉ लागू किया है. सात दशक में तीन दशक से ज्यादा समय पाकिस्तान पर सेना का राज रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि बाकी के चार दशक भले ही जनता से चुना सरकार सत्ता तक पहुंची. मगर पर्दे के पीछे से प्रधानमंत्री को प्यादे की तरह इस्तेमाल करने का काम पाकिस्तानी सेना करती रही है. वो उन उम्मीदवारों को आगे करती रही है, जो सेना के प्रति वफादार रहे हैं. 

1958 में, पाकिस्तान ने अपना पहला सैन्य तख्तापलट देखा जब जनरल अयूब खान ने राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा से पद छीन लिया. आधिकारिक तौर पर भले ही मार्शल लॉ 44 महीने तक चला. मगर जनरल याह्या खान को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने के बाद ही अयूब खान ने 1969 में अपना पद छोड़ा. इसके बाद याह्या खान 1971 तक इस पद पर बने रहे. 1971 का युद्ध भारत से हारने के बाद याह्या खान ने इस्तीफा दे दिया. जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति पद सौंपा गया.

जुलाई 1977 में जनरल जिया उल हक ने पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू किया, जो 1988 तक चलता रहा. इस बीच 1985 में चुनाव हुए और मोहम्मद खान जुनेजो भले ही प्रधानमंत्री बने, मगर जिया ही राष्ट्रपति को तौर पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाते रहे. इसके बाद 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने तख्तापलट कर नवाज शरीफ को सत्ता से बाहर किया और 2008 तक पाकिस्तान पर शासन चलाते रहे. यही वजह है कि एक बार फिर से सेना के ही सत्ता में लौटने की बात हो रही है.

यह भी पढ़ें: Pakistan Election 2024: 336 सीटों पर 167 दलों के 5121 उम्मीदवार ठोंक रहे ताल, पाकिस्तान में इस बार किसका दिखेगा कमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget