एक्सप्लोरर

Pakistan Economic Crisis: नेपाल से भी बुरी पाकिस्तानी रुपये की हालत, जानिए एक डॉलर की कीमत

Pakistani Rupees Value: पाकिस्तान में महंगाई (Inflation) से लोगों का हाल बेहाल है. पाकिस्तानी रुपया (Pakistani Rupees) डॉलर के मुकाबले 230.93 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंच गया है.

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का दौर जारी है. शहबाज शरीफ की सरकार दुनियाभर के सामने आर्थिक मदद के लिए हाथ फैला रहे हैं. कुछ देशों से मदद के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. देश में विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी की वजह से हालात और खराब होते जा रहे हैं. डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी करेंसी (Pakistani Currency) की कीमत लगातार घटने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

पाकिस्तान में भी नेपाल और श्रीलंका जैसी स्थिति बन रही है. महंगाई (Pakistan Inflation) के कोहराम के बीच रोजाना उपयोग होनी वाली जरूरी चीजें भी लोगों की पहुंच से बाहर हो रही हैं.

पाकिस्तानी रुपये की हालत खराब

पाकिस्तानी करेंसी का बहुत ही बुरा हाल है. पाकिस्तानी रुपया (Pakistani Rupees) डॉलर के मुकाबले 230.93 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंच गया है. बीते तीन महीनों के अंदर पाकिस्तानी रुपये के दाम में डॉलर के मुकाबले 12 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल अक्टूबर में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कीमत 217.79 आंकी गई थी.

पड़ोसी देशों की करेंसी की कीमत

• मौजूदा वक्त में 1 डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कीमत 217.79 है
• 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 81.62 पर है
• 1 डॉलर के मुकाबले नेपाली रुपया 130.34 पर है
• 1 डॉलर के मुकाबले श्रीलंका रुपया 363.11 पर है
• 1 डॉलर के मुकाबले बांग्लादेशी टका 103.34 पर है

क्यों बिगड़ी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था?

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल, विदेशी कर्ज का बोझ और विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है. देश में पिछले साल आई बाढ़ भी इस बदहाली के लिए जिम्मेदार है. आसमान छूती महंगाई से आम लोगों का बुरा हाल है. देश में ऊर्जा संकट भी बड़ी चुनौती है. हाल के दिनों में देश के कई शहरों ब्लैकआउट की स्थिति गंभीर बदहाली की ओर संकेत करते हैं.

क्या IMF से मिलेगी मदद?

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि अगर तुरंत आर्थिक सहायता नहीं मिली तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट होकर दिवालिया होने की कगार पर खड़ा हो सकता है. पाकिस्तान के पास आयात करने के लिए महज कुछ ही दिनों के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बचा है. अब पाकिस्तान को आईएमएफ (IMF) से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बिना शर्तों को पूरा किए वो भी मदद के लिए तैयार नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Crisis: कंगाली से उबरने के लिए पाकिस्तान में कर्मचारियों की कटेगी 10 फीसदी सैलरी, मंत्रियों को लेकर भी शहबाज सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget