एक्सप्लोरर
आपत्तिजनक सामग्री के लिए पाक चैनलों पर लगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के जिओ न्यूज सहित दो अग्रणी चैनलों को ‘आपत्तिजनक सामग्री’ के प्रसारण के लिए पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था ने प्रत्येक पर 10-10 लाख रपए का जुर्माना लगाया.
जिओ न्यूज और हम टीवी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप के प्रसारण के आरोपों पर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीइएमआरए) को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया.
पीईएमआरए ने जिओ न्यूज को उसके कार्यक्रम ‘जिओ पाकिस्तान’ जबकि हम टीवी को पिछले महीने प्रसारित हुए उसके ड्रामा ‘च्यू गम’ के लिए यह सजा दी.
और पढ़ें






















