एक्सप्लोरर

Imran Khan case: इमरान खान को एक और झटका, PTI नेता ने पार्टी छोड़ते हुए पाकिस्तान हिंसा को लेकर किया बड़ा खुलासा

Another Leader Quits PTI: इमरान खान की घेराबंदी के बीच उनके करीबी नेता और साथ छोड़ रहे हैं. शुक्रवार को एक और पीटीआई की वरिष्ठ नेता डॉक्टर फिरदौस आशिक अवान ने पार्टी से किनारा कर लिया.

Pakistan: पाकिस्तान हिंसा के बाद इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. एक एक कर उनकी पार्टी के दिग्गज नेता उसने किनारा कर रहे हैं. अब इमरान खान की करीबी और पीटीआई की वरिष्ठ नेता फिरदौस आशिक अवान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीटीआई से इस्तीफा देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान एक साथ नहीं चल सकते. 

पंजाब के मुख्यमंत्री की पूर्व विशेष सहायक डॉक्टर फिरदौस आशिक अवान ने 9 मई की घटना की निंदा की है. पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने दावा किया कि इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में दंगे की योजना ज़मान पार्क में बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि विदेशी एजेंडे के तहत ज़मान पार्क में साजिश तैयार की गई थी.  इसका उद्देश्य पाकिस्तान के राष्ट्रीय संस्थानों का अनादर करना और विदेशी आकाओं को खुश करना था.

पाकिस्तान की नींव और विचारधारा पर हमला हुआ 

इमरान खान सरकार में पूर्व मंत्री रही फिरदौस आशिक अवान ने कहा है कि वह पार्टी की "हिंसक और आतंकवादी गतिविधियों" को लेकर पीटीआई से अलग हो रही हैं. उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान करने वालों ने पाकिस्तान की नींव और विचारधारा पर हमला किया. 

टिशू पेपर की तरह यूज करते हैं इमरान खान 

अवान ने दावा किया है कि उनके और इमरान खान के बीच पिछले एक साल से मतभेद चल रहा था. इस वजह से वह पार्टी को लेकर इन दिनों सक्रिय नहीं थी. इस्लामाबाद प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "इमरान खान का एजेंडा पाकिस्तान के लिए जहर की तरह है और इस एजेंडे का मैं भी शिकार हूं." अवान ने आरोप लगाया कि पीटीआई प्रमुख इम्रानखा ने 'टिशू पेपर' की तरह लोगों का इस्तेमाल किया और जब 'उनका काम हो गया' तो उन्हें हटा दिया. यही वजह है कि आज पीटीआई टूटने के कगार पर है. 

राजनीतिक सफर जारी रहेगा

पीटीआई से नाता तोड़ने वाली फिरदौस आशिक अवान का कहना है कि उनका राजनीतिक सफर जारी रहेगा और वह देश के लिए काम करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि पीटीआई के साथ मेरी यात्रा आज समाप्त हो रही है. भगवान ने चाहा तो हमारी राजनीतिक यात्रा जारी रहेगी.  

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: 'इमरान खान एक फसादी का नाम है, उसे...', नौ मई की घटना पर बोले पाकिस्तान के गृह मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget