एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में फिर शुरू हुआ खूनी खेल, दो अलग-अलग हमलों में 8 की मौत, 17 घायल और 3 लापता

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे अस्थिर प्रांत है, जहां पिछले कुछ सालों में हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. हाल ही में बस से उतारकर पंजाबियों को निशाना बनाया गया.

Balochistan Terrorist Attack:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार से अब तक संदिग्ध विद्रोहियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और 17 घायल हो गए, जबकि तीन का अपहरण कर लिया गया. क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में गुरुवार (27 मार्च, 2025) को पुलिस के एक वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से चार की हालत गंभीर है. इससे पहले, बुधवार की रात को ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को एक यात्री बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. उग्रवादियों ने तीन यात्रियों का अपहरण भी कर लिया.

एसएसपी हफीज बलूच का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि यह हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस समय हुआ जब बुधवार देर रात हथियारबंद लोगों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास ग्वादर से कराची जा रही एक यात्री बस को रोक लिया एवं गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा, "हथियारबंद लोगों ने यात्रियों का पहचान-पत्र देखकर छह यात्रियों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए." उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के थे.फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया जांच करने निर्देश
उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर अवरोध लगाकर रोक लिया और उनमें आग लगा दी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, "आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं. वे बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते."

बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने की घटना की निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा, "निर्दोष यात्रियों को बस से उतारना और पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य है." प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह क्रूर हत्याएं दो समूहों के बीच भूमि विवाद का परिणाम थीं.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget