एक्सप्लोरर

Pakistan: अफगान सीमा के पास पाक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़, टीटीपी के दो कमांडर मारे गए

Pakistan: पाकिस्तान यह दावा करता रहा है कि हजारों टीटीपी आतंकवादी अफगानिस्तान में छिपे हुए हैं और अक्सर वहां से हमले करते हैं, पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाते हैं.

Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिम में दो स्थानीय तालिबानी कमांडरों को मार गिराया. एक बयान में कहा गया कि आतंकवादी अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक जिले उत्तरी वजीरिस्तान में मारे गए. मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी तालिबान के बताए जा रहे हैं जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के रूप में भी जाना जाता है. टीटीपी अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान से अलग एक ग्रुप है. अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे ने टीटीपी को पाकिस्तानी बलों पर हमले तेज करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि विद्रोही खैबर पख्तूनख्वा में फिर से संगठित हो रहे हैं. पाकिस्तान यह कहता रहा है कि हजारों टीटीपी आतंकवादी अफगानिस्तान में छिपे हुए हैं और अक्सर वहां से हमले करते हैं, पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाते हैं. 

तालिबान से नाखुश पाकिस्तान
दरअसल पाकिस्तान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित अन्य आतंकी समूहों को खत्म करने को लेकर तालिबान सरकार की अनिच्छा से हाल के दिनों में काफी निराश हुआ है. तालिबान नेतृत्व इस तरह की कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इन समूहों ने तालिबान के साथ अमेरिका के नेतृत्व वाले विदेशी बलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और इनकी विचारधारा एक जैसी है.

तालिबानी सरकार ने उठाया ये कदम 
हालांकि पिछले महीने अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस्लामाबाद की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराए जाने के बाद आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों से हटाने के लिए कदम उठाना शुरू किया है.  लेकिन पाकिस्तान की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह सिर्फ इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, लेकिन कम से कम तात्कालिक रूप से सीमा पार से हमलों को रोकने के तालिबान के फैसले को स्वीकार करता है.

यह भी पढ़ें: 

Hypersonic Missile: अमेरिका ने सफलतापूर्वक टेस्ट की हाइपरसोनिक मिसाइल, ध्वनि से पांच गुना अधिक स्पीड की हासिल

Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान के मानवाधिकार आयोग समेत 5 प्रमुख निकायों को किया समाप्त, कहा- जरूरी नहीं..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget