एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की नकल के चक्कर में खुली इमरान खान की पोल, अमेरिका से लौटने पर नहीं हुआ जोरदार स्वागत

पीएम मोदी और इमरान दोनों ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका दौर पर गए थे. अमेरिकी दौरे से लौटे इमरान खान के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए योजना बनाई गई थी. लेकिन इमरान खान की पोल तब खुल गई जब उनके स्वागत के लिए उनकी पार्टी के चंद नेता और कुछ कार्यकर्ता ही पहुंचे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने के चक्कर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पोल खुल गई है. अमेरिकी दौरे से लौटे इमरान खान के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए योजना बनाई गई थी. लेकिन इमरान खान की पोल तब खुल गई जब उनके स्वागत के लिए उनकी पार्टी के चंद नेता और कुछ कार्यकर्ता ही पहुंचे. भव्य स्वागत की उम्मीद लगाए इमरान खान का बेहद फीका स्वागत हुआ. बता दें पीएम मोदी और इमरान दोनों ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका दौर पर गए थे. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पीएम मोदी ने जहां विश्व एकता, पर्यावरण और आतंदवाद जैसे मुद्दे उठाए तो वहीं इमरान खान ने दुनिया को गुमराह करने का काम किया.

पीएम मोदी का दिल्ली में हुआ था जोरदार स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा खत्म कर शनिवार को स्वदेश लौटे. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. दिल्ली से बीजेपी के छह सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शहर में प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे. प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” करार दिया. प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे के बाहर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की.

स्वागत भाषण में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ठीक तीन साल पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि मैं उस दिन एक पल नहीं सोया था. पीएम मोदी ने कहा, ''आज 28 सितंबर है, 3 साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात जगा था. हर पल टेलीफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था. 3 साल पहले 28 सितंबर की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था.''

याद दिला दें कि 28-29 सितंबर 2016 की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया था. दरअसल, जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget