एक्सप्लोरर

'नागरिकों को निशाना बनाना गलत', पहलगाम हमले की UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की निंदा

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई सालों में ज्यादा बढ़ गया है. मुझे यह देखकर दुख होता है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अमेरिका, इजरायल समेत दुनिया के कई देशों ने कड़ी आलोचना की है. इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई सालों में इस बार सबसे ज्यादा बढ़ गया है. मुझे यह देखकर दुख होता है कि रिश्ते उबाल की स्थिति में पहुंच गए हैं.

'नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य'
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं को समझता हूं. मैं एक बार फिर उस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना गलत है.

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र किसी भी ऐसी पहल का समर्थन करने के लिए तैयार है जो तनाव कम करने, कूटनीति और शांति के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता को बढ़ावा दे. UN के महासचिव ने भारत और पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया.

क्षेत्र और दुनिया भारत-पाक के बीच टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती

यूएन महासचिव ने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. नागरिकों पर हमला बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. जिन लोगों ने भी ये आतंकी हमला किया है उनको कानून के दायरे में लाकर कठोर सजा देनी चाहिए. 

मैं भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करता हूं जो स्थिति को और गंभीर कर सकती हैं. क्षेत्र और दुनिया इन दोनों देशों के बीच टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती, जिसके लाखों लोगों के लिए दुखद परिणाम हो सकते हैं. मैं दोनों पक्षों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति में शामिल होने का आह्वान करता हूं.

ये भी पढ़ें:

India at 2047 Summit Live: एबीपी नेटवर्क इंडिया @2047 समिट में पहुंचेंगी दुनियाभर की बड़ी हस्तियां, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget