एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका ने फिर जारी किया बयान, कहा- तनाव कम करें भारत-पाकिस्तान

America On India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर दुनिया के देश भी नजर रख रहे हैं. विदेश मंत्री जयशंकर दुनिया में अपने समकक्षों से बात भी कर रहे हैं.

US On India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेक अमेरिका ने शुक्रवार (09 मई, 2025) कहा कि दोनों देश जल्द से जल्द इसे खत्म करें. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ये तनाव खत्म हो. दोनों ही देशों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर कैरोलिन लेविट ने कहा, "मामले में विदेश मंत्री और अब हमारे एनएसए मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं. हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं."

जेडी वेंज ने कहा था- हमारा कोई काम नहीं

इसके अलावा प्रेस सचिव से जब ट्रंप की भारत और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है तो मैं आपको जरूर बताऊंगी." इस बीच, बीते दिन गुरुवार (08 मई, 2025) को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है. उन्होंने शांति बनाए रखने की बात कही. फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा, "हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होंगे, यह मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है."

ड्रोन अटैक के बीच अमेरिका का आया बयान 

यह बयान उस दिन आया है जब पाकिस्तान ने भारत पर एक के बाद एक ड्रोन अटैक किए. कम से कम 26 जगहों पर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने बारामूला से लेकर भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा दोनों पर ड्रोनों को रोका. 

ये भी पढ़ें: IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज, शहबाज शरीफ बोले- थैंक यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget