एक्सप्लोरर

भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर कैसे मचाई तबाही? सामने आईं जवाबी कार्रवाई से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद और अन्य कई जगहों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.

भारत ने 7 मई को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. अमेरिकी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट इमेज में दिखाया गया है कि पाकिस्तान में कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा है.

मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार (13 मई, 2025) को फोटो जारी की, जिनसे पता चलता है कि 4 पाकिस्तानी एयरबेस को भारत की एयर स्ट्राइक में तगड़ा नकुसान हुआ है. इनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, सरगोदा स्थित पीएफ बेस मुशाफ, भलोरी एयरबेस और जकोबाबाद स्थित पीएफ बेस शहबाज शामिल है.

सैटेलाइट इमेज से सामने आई सच्चाई
मैक्सार की तरफ से ये सैटेलाइट इमेज 25 अप्रैल 2025 और भारत की एयर स्ट्राइक के बाद 10 मई, 2025 को कैप्चर की गई थीं. जिनसे पता चलता है कि पाकिस्तान के एयरबेस को भारी क्षति पहुंची है. इनमें एयरबेस का ढांचा, रनवे और अन्य कई चीजें शामिल हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के एयरबेस को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है. एयरबेस के तबाह होने से पाक आर्मी की सैन्य क्षमता और मिलिट्री ऑपरेशंस पर बड़ा असर पड़ सकता है. पाकिस्तान की वायु सेना को इन एयरबेस को दुरुस्त करने और ऑपरेशनल बनाने में लंबा वक्त लगेगा. एयरबेस तबाह होने से पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है. 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद और अन्य कई जगहों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एयर स्ट्राइक कर बदला लिया. भारत की इस जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी और 35-40 पाकिस्तानी अधिकारी और जवान भी मारे गए.

ये भी पढ़ें:

'मोदी सरकार की चुप्पी ने बढ़ाए ट्रंप के हौसले', सीजफायर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget